{"_id":"5caa4f13bdec2213e648ff4b","slug":"lok-sabha-elections-2019-rahul-gandhi-cm-yogi-and-mayawati-will-rally-on-april-8-in-western-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन 2019: आज पश्चिमी यूपी के अलग- अलग शहरों में गरजेंगे ये बड़े नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन 2019: आज पश्चिमी यूपी के अलग- अलग शहरों में गरजेंगे ये बड़े नेता
Mon, 08 Apr 2019 01:13 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 08 Apr 2019 01:13 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी, मायावती, प्रियंका गांधी और सीएम योगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव के पहले चरण के चुनावी प्रचार के अंतिम दौर में सियासी दिग्गज जनसभाओं के जरिए पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाएंगे। सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी की बिजनौर इंटर कॉलेज के मैदान में सुबह 11 बजे, सहारनपुर के गांधी मैदान में दोपहर साढ़े 12 बजे, शामली के वीवी कॉलेज के मैदान पर दोपहर करीब ढाई बजे सभा होगी।
विज्ञापन
वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिजनौर के वर्धमान कॉलोनी के मैदान में साढ़े 11 बजे, मुजफ्फरनगर के रतनपुरी में 12 बजे, बड़ौत में एक बजे जनता वैदिक कॉलेज के मैदान पर और दो बजे आरके इंटर कॉलेज शामली के मैदान पर जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी दोपहर 12 बजे बालैनी में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। जबकि मायावती और रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी हापुड़ रोड पर बसपा प्रत्याशी के समर्थन जनसभा करेंगे।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/