{"_id":"5c94ac92bdec22141b2b54c5","slug":"lok-sabha-elections-2019-prime-minister-narendra-modi-can-rally-on-march-28-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में 28 मार्च को हो सकती है पीएम मोदी की रैली, इस मैदान को शुभ मान रही है भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में 28 मार्च को हो सकती है पीएम मोदी की रैली, इस मैदान को शुभ मान रही है भाजपा
Fri, 22 Mar 2019 03:06 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 22 Mar 2019 03:06 PM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरठ में 28 मार्च को रैली कर सकते हैं। इसके लिए पार्टी के क्षेत्रीय संगठन ने प्रस्ताव भेजा है। आलाकमान की सहमति के बाद इस पर अंतिम मुहर लगेगी।
विज्ञापन
चुनावी रण का अहम चरण जल्द ही शुरू होने जा रहा है। 25 मार्च को पहले चरण के नामांकन पूरे हो जाएंगे। इसके बाद सभी दलों के मुख्य नेताओं की रैलियों का दौर शुरू होगा। आठ अप्रैल को मेरठ में गठबंधन की रैली तय हो ही चुकी है। अब भाजपा ने भी अपनी रैली प्रबंधन पर काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
मेरठ में 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बड़ी रैली का आयोजन किया जा सकता है। यह तो तय है कि मेरठ में रैली होगी। लेकिन कब होगी, इस पर चर्चा चल रही थी। क्षेत्रीय संगठन ने 28 मार्च को ही रैली करने का प्रस्ताव भेज दिया है। यहां से मोदी कई कई सीटों के लिए चुनावी मंत्र फूंकेंगे।
विज्ञापन
माधवकुंज को मान रहे शुभ
मोदी ने पिछले चुनाव में मेरठ से ही अपनी चुनावी रैली का आगाज किया था। वह भी माधवकुंज से। पूरे देश में भाजपा ने गजब का प्रदर्शन किया और केंद्र में सरकार बन गई। ऐसे में भाजपा माधवकुंज मैदान को अपने लिए शुभ मान रही है। हालांकि पिछले साल फरवरी माह में आरएसएस का राष्ट्रोदय शिविर जागृति विहार एक्सटेंशन के मैदान में हुआ था और वहां व्यवस्थाएं ज्यादा बेहतर रही थीं। इस पर भी मंथन हुआ कि यहीं पर इस बार रैली की जाए लेकिन इससे टोटका कहें या कुछ और। पार्टी ने माधवकुंज को ही चुना है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/