फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lok Sabha Elections 2019: Coalitions first joint election rally will be held in Deoband UP

लोकसभा चुनाव 2019: देवबंद की सरजमीं सियासी संदेश की तैयारी में गठबंधन, यह है बड़ी वजह

Sat, 16 Mar 2019 11:55 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवबंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवबंद Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 16 Mar 2019 11:55 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: Coalitions first joint election rally will be held in Deoband UP
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : फाइल

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए तालीम की नगरी देवबंद से गठबंधन के नेताओं की संयुक्त सियासी रैलियों का आगाज कई मायने में अहम माना जा रहा है। विश्वविख्यात इस्लामिक शिक्षा का केंद्र दारुल उलूम भी यहां पर है। यहां से निकलने वाली बात दूर तक  जाती है, ऐसे में गठबंधन भी देवबंद से संयुक्त रैलियों की शुरुआत कर एक सियासी संदेश देना चाहता है।

विज्ञापन


देवबंद वह जगह है, जहां दारुल उलूम के अलावा कई बड़े मदरसे अब देवबंद से संचालित हो रहे हैं। दारुल उलूम देवबंद में भारत के साथ ही कई देशों के तलबा इस्लामिक शिक्षा ग्रहण करने आते हैं। इसके अलावा जमीयत उलमा ए हिंद के सदर और महासचिव भी देवबंद में ही रहते हैं। 

विज्ञापन

समय समय पर यहां से देश दुनिया के लिए संदेश दिए जाते रहे हैं। यह बात अलग है कि दारुल उलूम की तरफ से किसी के समर्थन की घोषणा नहीं की जाती है। गाहे बगाहे पहले भी सियासी लोग यहां आकर अपने लिए समर्थन मांगते रहे हैं। 

पूर्व में मुलायम सिंह यादव ने भी 2009 में देवबंद पहुंचकर दारुल उलूम के मोहतमिम से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया था। राहुल गांधी भी उससे पहले यहां आ चुके हैं। देवबंद की सरजमीं की अहमियत पर भी गठबंधन की निगाहें हैं। 

दरअसल, मुजफ्फरनगर सांप्रदायिक दंगे के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इन जिलों में दो समुदाय के लोगों के बीच खाई बन गई थी, जिस कारण गैर भाजपा दलों का जातीय समीकरण भी गड़बड़ा गया था। अब देवबंद से रैली की शुरुआत करके उसी पुराने जातीय समीकरण को मजबूत करने की कोशिश की जाएगी। 

सहारनपुर जनपद की सीमा एक तरफ मुजफ्फरनगर, तो दूसरी तरफ शामली जनपद से जुड़ी हुई हैं। इन तीनों जनपदों की देवबंद से नजदीकी है। देवबंद में संयुक्त चुनावी रैली करने के पीछे सहारनपुर के साथ ही कैराना और मुजफ्फरनगर को भी साधने की कोशिश गठबंधन की होगी। 

बिजनौर से इकबाल, नगीना से गिरीश बसपा के प्रत्याशी
बिजनौर। बसपा ने बिजनौर लोकसभा सीट से चांदपुर के पूर्व विधायक इकबाल ठेकेदार व  नगीना सीट से गिरीशचंद्र पर दांव खेला है। गिरीशचंद्र 2014 में भी नगीना सीट से बसपा के  टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। तब उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था। जिले की दोनों लोकसभा सीटें बसपा के खाते में गई। सपा की पूर्व विधायक रुचि वीरा पाला बदलकर बसपा में शामिल हो गईं थी। उन्हें बिजनौर लोकसभा का बसपा का प्रभारी बना दिया गया था। 

विज्ञापन

अनुसूचित जाति के लोगों के विरोध करने पर रुचि वीरा को बिजनौर लोकसभा के पद से हटा दिया गया था। चांदपुर क्षेत्र के पूर्व विधायक इकबाल ठेकेदार को बिजनौर लोकसभा का प्रभारी बना दिया गया।  

इकबाल ठेकेदार को टिकट दिलाने की मुरादाबाद, मेरठ व सहारनपुर के जोन इंचार्ज शमशुद्दीन राइन पैरवी कर रहे थे। बाकी दावेदार शमशुद्दीन राइन की काट नहीं ढूंढ पाए। नगीना सीट पर गिरीशचंद्र को बसपा ने लोकसभा प्रभारी बना रखा था। उनका टिकट शुरू से ही पक्का माना जा रहा था। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed