{"_id":"5ca9a614bdec22141d19f3c7","slug":"lok-sabha-elections-2019-baspa-supremo-mayawati-akhilesh-yadav-ajit-singh-joint-rally-in-deoband","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देवबंद की रैली में अखिलेश का पीएम मोदी पर हमला, चौकीदार की चौकी छीनने का वक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवबंद की रैली में अखिलेश का पीएम मोदी पर हमला, चौकीदार की चौकी छीनने का वक्त
Sun, 07 Apr 2019 07:13 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 07 Apr 2019 07:13 PM IST
विज्ञापन
रैली में बोलते अखिलेश यादव, बसपा सुप्रीमो मायावती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा सुप्रीमो मायावती, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और रालोद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चौधरी अजित सिंह व जयंत चौधरी रविवार को यूपी के देवबंद में गठबंधन की विशाल जनसभा को संबोधित करने के लिए रैली स्थल पहुंचे।
विज्ञापन
इन तीनों पार्टियों के ये दिग्गज नेता यहां पहली बार एक साथ मंच साझा कर रहे हैं। रैली का आयोजन देवबंद में सहारनपुर मार्ग पर जामिया तिब्बिया मेडिकल कॉलेज के पास स्थित मैदान पर किया गया। गौरतलब है कि इस रैली के जरिए गठबंधन के दिग्गज नेता जातीय समीकरण को साधने के लिए हर जोर आजमाने की कोशिश की है।
विज्ञापन
12:37 चौधरी अजित सिंह और जयंत चौधरी रैली स्थल पहुंचे।
12:48 बसपा सुप्रीमो मायावती रैलीस्थल पहुंचीं।
12:50: सपा प्रमुख अखिलेश यादव पहुंचे।
13:22 बसपा सुप्रीमो मायावती ने बोलना शुरू किया।
13:25: मंच से मायावती ने महिलाओं का विशेष आभार प्रकट करते हुए कहा कि मैं रैली में आई महिलाओं का विशेष आभार प्रकट करती हूं कि वे अपने सारे काम छोड़कर यहां आई हैं।
विज्ञापन
13:30: अपने भाषण की शुरुआत करते हुए उन्होंने बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी जाने वाली है और महागठबंधन आने वाला है। मोदी आज भीड़ को देखेंगे तो घबरा जाएंगे। बीजेपी इस बार सत्ता से जरूर बाहर होगी। इन्हें लगता है कि इनकी चौकीदारी की नाटकबाजी इन्हें बचा पाएगी लेकिन यह काम नहीं आएगी। यदि इस चुनाव में इनके छोटे बड़े चौकीदार कितनी ही ताकत क्यों ने लगा लें। ये नाटकबाजी इन्हें नहीं बचा सकेगी।
13:35: माायावती ने कहा कि ये चुनाव घोषित होने वाले दिन तक भी हवा-हवाई घोषणाओं में जुटे रहे, इन्होंने इसे पुलवामा हमले तक भी जारी रखा है। पुलवामा हमले के दिन भी कई कार्यक्रम हुए, पुलवामा घटना ने इनकी देशभक्ति का भी पर्दाफाश किया है।
13:36: मायावती ने कहा कि इनकी सभी योजनाएं राजनैतिक फायदे के लिए ही रही हैं। यूपी में बीजेपी की सरकार ने छोड़े गए आवारा पशुओं से किसानों का और भी नुकसान कराया। यदि हमें केंद्र में सरकार बनाने का मौका मिला तो किसानों का गन्ना बकाया फिर कभी नहीं होगा।
13:38: मायावती ने कहा कि अगर ईवीएम में गड़बड़ नहीं हुई तो महागठबंधन की जीत होगी। बीजेपी के राज में आरक्षण व्यवस्था कमजोर हुई। नोटबंदी और जीएसटी पर उन्होंने कहा कि यह जल्दबाजी में लिया गया फैसला था और इससे मोदी भी दुखी हैं। बिना तैयारी के नोटबंदी की गई। इससे गरीबी व बेरोजगारी और बढ़ी है। इनकी सरकार में भ्रष्टाचार और भी बढ़ा है। कांग्रेस की सरकार में बोफोर्स का मामला और मोदी सरकार में राफेल का मामला इसका ताजा उदाहरण है।

13:40: मायावती ने हमला बोलते हुए कहा कि राफेल डील में भ्रष्टाचार हुआ। आज देश की सीमा सुरक्षित नहीं हैं। बीजेपी पूंजीपतियों को धनवान बनाने में जुटी रही। मोदी सरकार ने सिर्फ उद्योगपतियों की मदद की। अच्छे दिनों का वादा करके बीजेपी ने गुमराह किया। गलत नीतियों की वजह से बीजेपी सत्ता से बाहर जाएगी।
13:44: बीजेपी ने पिछले लोकसभा चुनाव में अपने घोषणा पत्र में देश को अच्छे दिन दिखाने को जो वादे किए थे। वे पूर्व की कांग्रेस सरकार की तरह खोखले साबित हुए हैं। ये सभी विपक्षी दल आपको गुमराह करने की कोशिश करेंगे। इनके बहकावे में आने की जरूरत नहीं है।
13:48 मायावती ने कहा कि बीजेपी और कांग्रेस को चुनाव के वक्त ही गरीबों की याद आती है। सबका साथ-सबका विकास सिर्फ जुमलेबाजी है। कांग्रेस की 72 हजार देने वाली योजना भी गरीबों पर निशाना है।पिछली सरकार ने गरीब का मजाक बनाया। इस चुनाव में प्रलोभन भरे चुनावी वादे कांग्रेस पार्टी भी कर रही है। चुनाव में ही इन्हें मंदिर, मस्जिद में चादर चढ़ाने की याद आती है। जनता अब समझती है कि ये वोटों की आड़ में तरह-तरह की नाटकबाजी हो रही है।
13:50 उन्होंने कहा कि देश में दलित, अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न बढ़ा है, खासकर जिन राज्यों में भाजपा की सरकार है, वहां उत्पीड़न ज्यादा है। अपने भाषण के अंत में उन्होंने मुस्लिमों को संदेश दिया कि कांग्रेस कहीं लड़ाई में नहीं है, सहारनपुर, मेरठ, मुरादाबाद और बरेली मंडल में मुस्लिम आबादी काफी ज्यादा है, सभी जगहों पर गठबंधन ही भाजपा के बीच ही लड़ाई है, भाजपा और कांग्रेस चाहती हैं कि मुस्लिम मतों में बंटवारा हो जाए।

अखिलेश ने अपने भाषण की शुरुआत में ही पीएम मोदी पर हमला बोल दिया। उन्होंने कहा कि पहले जनता ने एक चायवाले पर भरोसा किया और अब वह चौकीदार बनकर आए हैं। उन्होंने कहा कि दारुल उलूम से मोहब्बत का पैगाम निकलता है लेकिन बीजेपी सिर्फ नफरत फैलाती है।
02:08 अखिलेश यादव ने देवबंद रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ये टीवी पर गरीबों के पैर धो रहे थे और दूसरी तरफ नौकरियां धो डालीं। हमारे व्यापारी भाई बीजेपी सरकार में केवल लंच और मंच के लिए रह गए हैं, उनकी तरक्की नहीं हुई। यूपी किसानों की धरती है। बीजेपी ने वादे के खिलाफ कार्य किए। जीएसटी से केवल बड़े कारोबारियों को लाभ मिला। छोटे कारोबारी बरबाद हो गए। यहां के लोगों ने गन्ना पैदाकर पूरे देश को मिठास देने का काम कर रहे हैं लेकिन खेत में गन्ना खड़ा रहे इससे उन्हें फर्क नहीं पड़ता।
02:10 अखिलेश ने कहा कि ये हमारे चौधरी चरण सिंह की विरासत को खत्म करना चाहते हैं, तो जान लें कि यह गठबंधन चौधरी चरण सिंह की विरासत को आगे बढ़ाने का गठबंधन है। अखिलेश ने कहा कि अब चौकीदार की चौकी छीनने का काम करेंगे। इनकी चौकी छीनेंगे गरीब, पिछड़े और अल्पसंख्यक।
02:11 उन्होंने कहा कि भीमराव आंबेडकर ने राम मनोहर लोहिया ने सपा देखा था। इन महापुरुषों का सपा पूरा करने का ही यह गठबंधन है। हमारे गठबंधन को मिलावट का गठबंधन कहते हैं। इसे सराब बताने वाले ये लोग सत्ता के नशे में हैं। यह मिलावट का गठबंधन नहीं हैं। यह परिवर्तन का गठबंधन हैं। यह नई सरकार का गठबंधन है।
02:12 अखिलेश ने कहा कि ये धर्म के ठेकेदार बनते हैं। हमने तो तस्वीरें देखी हैं कि ये कुंभ में कैसे नहाते हैं। हम चाहते थे कि छप्पन इंच का सीना दिख जाए लेकिन वह भी नहीं दिखा। मुख्यमंत्री को नहाते हुए देखोगे तो नहाओगे नहीं। यह चुनाव परिवर्तन का चुनाव है। देश को बदलने का चुनाव है। आपसी भाईचारे और जो दूरियां आपके और हमारे दिलों में इन्होंने पैदा की है। उन्हें मिटाने का चुनाव है।

02:14 कांग्रेस पर हमला बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि यही हाल कांग्रेस का है, दोनों की नीतियां एक हैं। ये महागठबंधन तो देश में बदलाव लाने के लिए है। सोचना आपको है। आप जानते हैं कि यूपी में गठबंधन ने कैसी सड़कें बनाई हैं। यदि बिजली की समस्या रही होगी तो उसका भी समाधान किया। लैपटॉप बांटना पड़ा वह भी बांटा। इस गठबंधन ने तो बिजली बनाई है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में एक मैगावॉट बिजली नहीं बनी और ये पांच साल में बिजली नहीं दे पाए।
02:15 उन्होंने कहा कि आज नवरात्र का दिन है और हम यहां से कोई झूठ नहीं बोलेंगे। उन्होंने कहा कि नवरात्र के दिन इस मंच से भाजपा के लोगों से अपील करता हूं कि कसम खाएं कि वे कभी झूठ नहीं बोलेंगे। उन्होंने पीएम मोदी के सराब वाले बयान पर कहा कि अलग-अलग जगह जानें क्या-क्या बोलते हैं। गठबंधन के डर से हिंदी नहीं समझ पा रहे हैं। अंग्रेजों से ज्यादा बीजेपी देश को बांट रही है।
02:16 अखिलेश ने मंच से जनता को नारा लगवाया एक वोट ने बंटने पाए एक वोट न घटने पाए। उन्होंने कहा कि गठबंधन त्याग मेहनत से काम कर रहा है। किसान खुशहाली चाहता है। गरीब इलाज नहीं करा पाता है। इसलिए आपके सहयोग रहेगा तो परिवर्तन दिखेगा और ये परिवर्तन का गठबंधन है। देश को नया प्रधानमंत्री देना है।
रैली में शामिल होने के लिए सुबह से ही लोगों की भीड़ सड़कों से गुजरना शुरू हो गई। वहीं रैली में बड़ी संख्या में भीम आर्मी समर्थक भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर की फोटो अपने हाथ में लेकर रैली में शामिल होने पहुंचे हैं। रैलीस्थल पर बड़ी संख्या महिलाओं की भी नजर आ रही थी।
रैली स्थल पर हजारों की संख्या में सपा रालोद और बसपा के समर्थक हाथों में हाथी, साइकिल और नलकूप बने झंडे लेकर पहुंचे हैं। वहीं मंच को नीले हरे सफेद और लाल रंगे से सजाया गया है। पार्टी के सभी दिग्गजों के कटआउट भी मंच पर लगाए गए।
बसपा अध्यक्ष मायावती, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और रालोद अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह की संयुक्त रैली के मद्देनजर प्रशासन ने भी सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए। सीओ अजेय शर्मा ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर 400 पुलिस कर्मी, 100 एसआई, तीन सेक्शन पीएसी, अर्द्धसैनिक बलों के जवानों की तैनाती भी की गई।