{"_id":"5c8ffe23bdec2213ec621d51","slug":"lok-sabha-elections-2019-accused-haji-ijlal-will-contest-lok-sabha-elections-from-meerut-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन 2019: तिहरे हत्याकांड का आरोपी हाजी इजलाल जेल से लड़ेगा लोकसभा चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन 2019: तिहरे हत्याकांड का आरोपी हाजी इजलाल जेल से लड़ेगा लोकसभा चुनाव
Tue, 19 Mar 2019 01:57 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 19 Mar 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2019
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ में बहुचर्चित तिहरे हत्याकांड का आरोपी इजलाल पुत्र इकबाल जेल से लोकसभा चुनाव लड़ेगा। इजलाल के भाई परवेज ने पुष्टि करते हुए बताया कि मंगलवार शाम चार बजे गुदड़ी बाजार में होने वाली प्रेसवार्ता में इसकी घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
22 मई 2008 को थाना कोतवाली क्षेत्र के गुदड़ी बाजार में मेरठ कॉलेज के तीन छात्रों सुधीर उज्जवल, सुनील ढाका और पुनीत गिरी की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई थी। तीनों के शवों को कार की डिग्गी में डालकर हत्यारोपियों ने बिनौली नहर के पास फेंकने की कोशिश की थी। इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद पूरा शहर हिल गया था। लखनऊ और दिल्ली तक हत्याकांड गूंजा तो शिक्षण संस्थानों के सैकड़ों छात्र सड़कों पर उतर आए थे। व्यापारियों ने शहर बंद करा दिया था। हत्याकांड का मुख्य आरोपी गुदड़ी बाजार कोतवाली निवासी हाजी इजलाल साल 2008 से मेरठ जेल में बंद है। इजलाल के भाई हाजी परवेज ने का कहना है कि इजलाल के लिए कांग्रेस और बसपा से टिकट मांगा गया। इजलाल की मां जुबैदा ने 2005 में बसपा के समर्थन से मेयर का चुुनाव लड़ा था। इजलाल का पर्चा भरवाने के लिए कोर्ट से अनुमति जा रही है। परवेज का कहना है कि मामला अभी चल रहा है।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/