फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lok sabha election,CM Yogi will to visit maa shakumbhari devi, will address sabha in Saharanpur

मिशन 2019: मां शाकंभरी देवी के दर्शन से चुनावी शंखनाद करेंगे सीएम योगी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Sun, 24 Mar 2019 08:08 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Priyesh Mishra Updated Sun, 24 Mar 2019 08:08 AM IST
विज्ञापन
Lok sabha election,CM Yogi will to visit maa shakumbhari devi, will address sabha in Saharanpur
सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को मां शाकंभरी देवी मंदिर से पूजन करने के बाद चुनावी शंखनाद करेंगे। मुख्यमंत्री की सभा को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सहारनपुर जिले की पुलिस के अलावा मेरठ जोन से भी पुलिस बल मंगाया गया है। शाकंभरी पीठ से लेकर सभा स्थल तक सुरक्षा घेरा रहेगा। इस दौरान श्रद्धालुओं को भी रोक दिया जाएगा। 

विज्ञापन


रविवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहट क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इससे पूर्व मां शाकंभरी देवी मंदिर में दर्शन और पूजन कर आशीर्वाद लेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी दो दिन से बेहट में ही डेरा डाले हुए हैं। सुरक्षा को लेकर पूरी मशक्कत की जा रही है। सहारनपुर जोन की पुलिस को सुरक्षा में लगाया गया है, साथ ही मेरठ जोन से भी फोर्स मंगाई गई है। सभी अधिकारियों को ड्यूटी के लिए ब्रीफिंग भी कर दिया गया है। 
विज्ञापन


एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए सभी व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पांच कंपनी पीएसी लगाई गईं हैं। सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर की पुलिस के अलावा मेरठ जोन से पांच एसपी, 12 सीओ, 25 निरीक्षक, 150 उप निरीक्षक और 500 पुलिसकर्मी भी सीएम की सुरक्षा ड्यूटी के लिए सहारनपुर पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सुबह नौ बजे तक दर्शन कर लें श्रद्धालु
एसएसपी दिनेश कुमार ने कहा है कि मां शाकंभरी देवी मंदिर का मार्ग 9 से दोपहर दो बजे तक श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए बंद कर दिया जाएगा। इसलिए श्रद्धालुओं से अपील है कि वह नौ बजे तक मंदिर में दर्शन करके लौट जाएं। रूट डायवर्जन कर दिया जाएगा। मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश इस दौरान नहीं होने दिया जाएगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed