फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Locked locks at Canara Bank ATM

केनरा बैंक के एटीएम पर लटके ताले

Mon, 15 Jul 2019 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
Locked locks at Canara Bank ATM
कैनरा बैंक पर लटका ताला - फोटो : ????? ???? ?? ???? ????
मेरठ। केनरा बैंक के शहर में करीब 50-60 एटीएम बूथ पर रविवार को ताले लटक गए। मेरठ के अलावा वेस्ट यूपी के अन्य जिलों में भी एटीएम बंद होने की सूचना है। यह स्थिति एटीएम पर तैनात गार्डों द्वारा सिक्योरिटी कंपनी पर आर्थिक शोषण का आरोप लगाने के बाद सामने आई। इन सिक्योरिटी गार्डों ने एसपी सिटी के आवास पहुंचकर इसकी शिकायत की। एसपी सिटी ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

एसपी सिटी को दिए शिकायती पत्र में सिक्योरिटी गार्डों ने कहा कि नोएडा की एक कंपनी पर केनरा बैंकों के एटीएम की सुरक्षा की जिम्मेदारी है। सुबह छह बजे से रात्रि दस बजे तक गार्ड तैनात रहते हैं। एक सिक्योरिटी गार्ड की आठ-आठ घंटे की शिफ्ट होती है, जहां पांच हजार रुपये प्रतिमाह वेतन सिक्योरिटी कंपनी देती थी। जबकि बैंक से एक सिक्योरिटी गार्ड के नाम पर यह कंपनी 10 हजार रुपये लेती थी।
विज्ञापन

पीड़ित सिक्योरिटी गार्डों ने बैंक के उच्च अधिकारियों से शिकायत की तो बैंक अफसरों ने कहा कि वह सिक्योरिटी कंपनी का एग्रीमेंट पहले ही समाप्त कर चुके हैं। गार्डों को पिछले दो माह से सैलरी भी नहीं मिली। आरोप लगाया कि सिक्योरिटी कंपनी ने बैंकों से अधिक धनराशि वसूली है और सिक्योरिटी गार्डों को नहीं दी। पीड़ित कर्मचारियों ने आर्थिक शोषण का आरोप लगाते हुए सिक्योरिटी कंपनी पर कार्रवाई की मांग की है। एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि पूरे मामले में जांच कराई जा रही है। इस मामले में बैंक के जोनल अधिकारियों से भी बात की जाएगी। जांच के बाद पुलिस कार्रवाई करेगी। इस दौरान सचिन शर्मा, रोहित, गौरव, सरबजीत, आकाश, राकेश, अतुल, अनुज आदि मौजूद गार्ड मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed