फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lockdown Update news Meerut: one market will open on a day, Super lockdown for two days in a week

मेरठ में एक दिन खुलेगा एक बाजार, ईद के बाद ही शहर में लौटेगी रौनक, कल रहेगा सुपर लाॅकडाउन

Wed, 20 May 2020 12:19 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 20 May 2020 12:19 PM IST
विज्ञापन
Lockdown Update news Meerut: one market will open on a day, Super lockdown for two days in a week
मेरठ देहात में खुली कपड़े की दुकानें - फोटो : amar ujala
मेरठ शहर में अब एक बाजार को एक दिन खोला जाएगा। मवाना और सरधना में प्रयोग सफल होने के बाद शहरी क्षेत्र में यह नीति लागू होगी। जिला प्रशासन ने इसका खाका तैयार कर सूची शासन को भेज दी है। शासन की ओर से मंजूरी मिलने पर इसे जल्द ही लागू कर दिया जाएगा। हालांकि हॉटस्पॉट एरिया में इसकी छूट नहीं होगी। 
विज्ञापन


दरअसल, सरधना और मवाना में सोमवार और गुरुवार को पूरी तरह लॉकडाउन का पालन कराया जा रहा था। मंगलवार को इलेक्ट्रॉनिक्स, सर्राफा बाजार, बुधवार को किराना, स्पेयर पार्ट्स और मिस्त्री आदि की दुकानें खोली जा रही हैं। शुक्रवार को कपड़ा, रेडीमेड गारमेंट्स, गद्दे आदि कपड़े से जुड़े सामान की दुकान खोले जाने के निर्देश हैं।
विज्ञापन


शनिवार को किराना, पशु आहार, घी, तेल आदि की दुकानें रविवार को स्टेशनरी बुक्स, खाद सामग्री, बीज कॉस्मेटिक आदि की दुकानें खुल रही हैं। हालांकि यहां हलवाई, जूता, मोबाइल रिपेयरिंग गैजेट्स आदि की दुकानें नहीं खुली। प्रयोग काफी हद तक सफल होने के बाद अब इसे शहर के बाजारों में भी लागू कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह खोला जाएगा बाजार 
जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन ने हफ्ते में एक बार के लिए एक दिन निश्चित किया है। हालांकि उद्योगों के संचालन को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। बाजार की योजना के अंतर्गत शहर भर में कपड़ा और रेडीमेड गारमेंट की दुकान तो दूसरे दिन ज्वैलरी शाॅप खोली जाएंगी। इसी तरह स्वीट्स शॉप स्पेयर, पार्ट्स और अन्य सामानों की दुकानें हफ्ते में एक दिन खुलेंगी।

ईद के बाद लौटेगी रौनक कल सुपर लॉकडाउन 
शहर में रौनक ईद के बाद ही देखने को मिलेगी प्रशासन उससे पहले कोई खतरा नहीं लेना चाहता। पिछले दिनों कोरोना मरीजों की संख्या को देखते हुए प्रशासनिक रूप से माना जा रहा है कि अभी फिलहाल कोई राहत नहीं दी जाएगी। 
प्रदेश सरकार ने सभी जिलाधिकारियों को गाइडलाइन जारी कर अपने शहर की स्थिति को देखते हुए राहत देने के निर्देश दिए हैं लेकिन मेरठ में 45 से अधिक हॉटस्पॉट हैं। इसे देखते हुए प्रशासन अभी किसी भी छूट को देने के पक्ष में नहीं दिखाई दे रहा है।

प्रशासन की मंशा है कि सब घर पर रहकर ही ईद मनाएं। इसके बाद ही बाजार खोलने पर विचार किया जाएगा। कमिश्नर की बैठक में भी कंटेनमेंट जोन को चिन्हित करने पर चर्चा की गई है। गुरुवार को सुपर लॉकडाउन में सिर्फ दूध और दवाई की दुकानें खोली जाएंगी। जागृति विहार एक्सटेंशन सब्जी मंडी भी रात 10 बजे से ही खुलेगी।

जिले में नियमों का पालन करते हुए जल्द शुरू करें उद्योग धंधे 
जिले में औद्योगिक गतिविधियों को नियमों का पालन करते हुए शुरू कराना होगा। इसके लिए कमिश्नर अनीता श्री मेश्राम ने मंगलवार को कमिश्नरी सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में निर्देश दिए। कमिश्नर का कहना है कि बाजारों में मंडियों में हूटर की व्यवस्था करें सुनिश्चित करें कि हूटर की आवाज पर सभी लोग हाथों को सैनिटाइज करें।

प्रवासी श्रमिकों को सकुशल में सुगमता से पहुंचाने की व्यवस्था की जाए जिले में सोशल डिस्टेंसिंग व लाॅकडाउन का पालन कराते हुए प्रोटोकॉल का सख्ती से अनुपालन किया जाए। उन्होंने नगर आयुक्त को सैनिटाइजेशन कराने के लिए माइक्रो प्लान बनाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed