फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lockdown, Meerut police have four accused arrested including SP leader in case of wine party

लॉकडाउन का उल्लंघन, सजा रखी थी शराब की महफिल, सपा नेता समेत चार गिरफ्तार

Sun, 19 Apr 2020 01:06 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 19 Apr 2020 01:06 AM IST
सार

  • सपा नेता ने सजा रखी थी शराब की महफिल, चार गिरफ्तार
  • पुलिसकर्मियों ने पिटाई कर थाने में किया बंद, मुकदमा दर्ज  

विज्ञापन
Lockdown, Meerut police have four accused arrested including SP leader in case of wine party
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ जनपद के लावड़ में एक सपा नेता को ढाबे पर शराब की महफिल सजाना भारी पड़ गया। लॉकडाउन के उल्लंघन की सूचना पर इंचौली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को शराब पीते देख उन पर लाठी भांजी। पुलिस ने सपा नेता समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। चारों के खिलाफ लॉकडाउन के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इनमें सपा नेता शमशाद रिजवी पूर्व में सांसद का प्रतिनिधि भी रह चुका है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, लावड़ कस्बे में शुक्रवार रात सपा नेता शमशाद रिजवी राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के सामने ढाबे पर तीन लोगों के साथ शराब पी रहा था। चारों ने ढाबे पर ही एक युवती को बुला लिया, जहां यह शराब के नशे में युवती को गानों की धुन पर नचाकर मस्ती कर रहे थे। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों पर जमकर लाठियां फटकारी। लेकिन पुलिस के पहुंचने पर युवती वहां नहीं मिली। जिसके बाद पुलिस ने सपा नेता समेत चारों लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस चारों को इंचोली थाने ले आई। भनक लगते ही कस्बे के अन्य लोग भी थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें भगा दिया। पुलिस के अनुसार, सपा नेता शमशाद रिजवी पूर्व में सांसद मुनव्वर हसन का प्रतिनिधि भी रह चुका है। बड़े-बड़े अधिकारियों से अपनी मित्रता बताकर कस्बे में रौब गालिब करना भी इसकी प्रतिदिन की दिनचर्या है। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर इंचौली बृजेश सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धारा 144 और लॉकडाउन उल्लंघन के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों में लावड़ निवासी शमशाद रिजवी, तहसीम, सुएब, वसीम हैं। वसीम के ढाबे पर यह सभी आरोपी शराब पी रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ में उड़ी लॉकडाउन की धज्जियां, डीएम-एसएसपी ने दो सीओ समेत पांच अधिकारियों के खिलाफ बैठाई जांच

युवती बुलाकर नृत्य कराने की चर्चा  
यह भी चर्चा रही कि सपा नेता ढाबे पर एक युवती को बुलाकर नृत्य करा रहे थे। मौके से शराब की बोतल व कुछ खाली गिलास मिले। यह भी बताया गया कि आए दिन यह लोग शराब की महफिल सजाते हैं। इंचौली पुलिस का दावा है कि लड़की नचाने की बात सही नहीं है। चारों लोग मौके से गिरफ्तार हुए हैं। मौके पर कोई भी युवती या महिला नहीं थी।  

चार लोगों को ढाबे से गिरफ्तार किया गया था। चारों के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है। मौके पर युवती के होने की बात सही नहीं है। - अखिलेश भदौरिया, एएसपी सदर देहात

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed