{"_id":"5e885f648ebc3e76d156cb70","slug":"lockdown-bjp-mla-sahendra-ramala-announced-to-pay-eleven-hundred-pm-relief-fund","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: भाजपा विधायक सहेेंद्र रमाला ने 11 लाख रुपये प्रधान मंत्री राहत कोष में देने का किया एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस: भाजपा विधायक सहेेंद्र रमाला ने 11 लाख रुपये प्रधान मंत्री राहत कोष में देने का किया एलान
Sat, 04 Apr 2020 03:50 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 04 Apr 2020 03:50 PM IST
विज्ञापन
भाजपा विधायक सहेंद्र सिंह रमाला
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से निपटने के लिए जनप्रतिनिधि और नेता आर्थिक मदद को हाथ बढ़ा रहे हैं। इसी क्रम में बागपत जनपद के छपरौली से भाजपा विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने अपनी निजी संपत्ति से 11 लाख रुपये की धनराशि को प्रधानमंत्री राहत कोष में देने का एलान किया है।
विज्ञापन
इससे पहले वह एक माह का वेतन भी कोराना वायरस से लड़ने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का एलान कर चुके हैं। उन्होंने लोगों से भी सरकार के साथ खड़े होने का आह्वान किया।
विज्ञापन
सहेंद्र सिंह ने कहा कि मुझे लगता है इस वैश्विक महामारी से निपटने के लिए सरकार के साथ हर नागरिक को अपने कर्तव्य का निर्वहन करना चाहिए। चुनौती बड़ी है, लिहाजा जनप्रतिनिधि होने के नाते कोरोना के खिलाफ जंग में हमारी भी अहम जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, कोरोना के प्रकोप को रोकने के लिए किए जा रहे प्रयासों में योगदान के तौर पर मैं अपनी निजी संपत्ति से 11 लाख रुपये प्रधानमंत्री राहत कोष में दे प्रदान कर रहा हूं।