{"_id":"689a0abd35e8691d80010cc3","slug":"loan-will-be-available-for-self-employment-youth-should-apply-sardana-news-c-73-1-mct1008-104798-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वरोजगार के लिए मिलेगा ऋण, युवा करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वरोजगार के लिए मिलेगा ऋण, युवा करें आवेदन
विज्ञापन
सरूरपुर। नगर पंचायत खिवाई सभागार में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की जानकारी देते अधिकारी। स्व
सरूरपुर। नगर पंचायत खिवाई कार्यालय के सभागार में सोमवार को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। कैंप उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र के सहयोग से आयोजित हुआ।
सहायक प्रबंधक बलराम चौधरी ने कैंप में उपस्थित युवाओं, युवतियों और महिलाओं को योजना की विस्तृत जानकारी दी। बताया कि 21 से 40 वर्ष की आयु के युवा स्वरोजगार स्थापित करने के लिए इस योजना के तहत अधिकतम 5 लाख रुपये तक का ऋण प्राप्त कर सकते हैं। इस ऋण पर राज्य सरकार द्वारा छह प्रतिशत तक का ब्याज अनुदान भी उपलब्ध कराया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक आवेदकों को https://msme.up.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
इस दौरान अधिशासी अधिकारी हरि नारायण सिंह, सभासद अजीत चौहान, गयूर अली, राजकुमार, रोहित कुमार, उम्मेद अली, मोमीन चौहान, सचिन कुमार, मुजीबुर रहमान, विकास कुमार, अंकित कुमार, विशाल कुमार, महताब, शहजाद, नसीम, साबिर, ललित मौजूद रहे।