फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   LLB admissions will be done till 16th October

Meerut News: एलएलबी में 16 अक्तूबर तक होंगे प्रवेश

Tue, 15 Oct 2024 05:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 05:03 AM IST
विज्ञापन
LLB admissions will be done till 16th October
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विवि से संबंधित कॉलेजों में एलएलबी की दूसरी ओपन मेरिट से चल रही प्रवेश प्रक्रिया 16 अक्तूबर को पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार को कॉलेजों ने ऑफर लेटर से मेरिट जारी करते हुए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी। कॉलेजों की ओर से फिर ऑनलाइन पंजीकरण खोलने की मांग की जा रही हैं। वहीं विवि परिसर व उससे संबंधित कॉलेजों में एलएलएम में प्रवेश के लिए ऑफर लेटर जमा करने की मंगलवार को अंतिम तिथि है। छात्र अपनी लॉगइन आईडी से ऑफर लेटर डाउनलोड कर संबंधित विभाग या कॉलेज में जमा करा सकते हैं। कॉलेज प्राप्त ऑफर लेटर से मेरिट तैयार करते हुए 16 से 17 अक्तूबर को प्रवेश करेंगे। संवाद

बीपीएड में 18 तक लें प्रवेश
मेरठ। विवि परिसर व उससे संबंधित कॉलेजों में बीपीएड में प्रवेश के लिए फिटनेस टेस्ट में सफल छात्र-छात्राओं की सूची सोमवार को जारी कर दी है। मेरिट में शामिल छात्र निर्धारित प्रमाणपत्रों के साथ 18 अक्तूबर तक प्रवेश करा सकते हैं। वरीयता सूची में नाम के बावजूद प्रवेश नहीं लेने वाले छात्रों का आवेदन निर्धारित तिथि के बाद समाप्त हो जाएगा। विवि के अनुसार इस स्थिति में प्रतीक्षा सूची में शामिल अन्य छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा। विवि ने कॉलेजों को प्रवेशित छात्र-छात्राओं के सभी शैक्षिक प्रमाण पत्र और एनसीटीई के मानकों की जांच करने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed