फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Livestock vaccination drive launched.

Meerut News: पशुओं का टीकाकरण अभियान शुरू

Wed, 22 Jul 2026 10:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 10:23 PM IST
विज्ञापन
Livestock vaccination drive launched.
खुरपका-मुंहपका से बचाव के लिए लगेंगे टीके, 5,87 लाख पशुओं को लगाने का लक्ष्य
विज्ञापन

फोटो समाचार

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। पशुपालन विभाग ने जिले के पशुओं को खुरपका-मुंहपका बीमारी से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान शुरू किया है। जिले के 5 लाख 87 हजार पशुओं को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। सभी 12 विकास खंडों में पशुओं को शतप्रतिशत टीका कराने केे लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। टीकाकरण का शुभारंभ उप्र सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डाॅ. सोमेन्द्र तोमर ने किया।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. पवित्र जीत सिंह ने कहा कि यह अभियान 22 जुलाई से शुरू होकर 8 सितंबर तक निरंतर चलाया जाएगा। 21वीं पशुगणना के अनुसार जिले में 5 लाख 87 हजार पशुओं के मुफ्त टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। बरसात के दिनों में पशुओं में मुंहपका- खुरपका बीमारी के फैलने की आशंका रहती है। पशुओं को बीमारी से बचाव के लिए ही टीकाकरण की शुरूआत की गई है। इस अवसर पर डॉ. राकेश वर्मा, उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सदर डॉ. महिमा समेत विभाग के सभी पशु चिकित्साधिकारी रहे।
विज्ञापन


विकास खंडवार पशुओं की संख्या
ब्लॉक पशुओं की संख्या मेरठ - 85,200
सरूरपुर- 69,600
रजपुरा- 54,000
परीक्षितगढ़- 53,000 सरधना - 52,700
मवाना- 52,600
माछरा- 47,000
हस्तिनापुर- 41,200
खरखौदा- 35,900
जानी- 34,600
दौराला- 34,400
रोहटा- 26,800,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed