{"_id":"6a6f5fa7e9ef84f9dd0b2852","slug":"livestock-trader-accused-of-opening-fire-after-being-asked-to-repay-borrowed-money-meerut-news-c-44-1-smrt1055-113156-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: उधारी के रूपये मांगने पर पशु व्यापारी पर फायरिंग का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: उधारी के रूपये मांगने पर पशु व्यापारी पर फायरिंग का आरोप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। थाना क्षेत्र की बपारसी भैंसों की पैठ में एक पशु व्यापारी पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पुलिस ने बड़ौत के आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास को मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।
थाना किठौर क्षेत्र के गांव नूर सराय शाहजहांपुर निवासी पशु व्यापारी शहजाद ने सरधना थाने प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि 22 जुलाई को वह अपने व्यापार के सिलसिले में बपारसी स्थित भैंसों की पैठ में गया था। इसी दौरान बड़ौत निवासी पशु व्यापारी साजिद अपने दो भाइयों और चार अन्य लोगों के साथ वहां पहुंचा और उधारी के पैसों को लेकर विवाद शुरू हो गया।
पीड़ित का आरोप है कि उसने साजिद से अपने दो माह से बकाया 34 हजार मांगे तो आरोपी भड़क गया। आरोप है कि साजिद ने जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर कर दिया। हालांकि गोली उसे नहीं लगी। इसके बाद आरोपी ने कट्टे की बट से हमला कर दिया, जबकि उसके साथ आए लोगों ने भी लात-घूंसों से बेरहमी से मारपीट की। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --