फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Live video on a moving bike turns out to be the last video of a young man's life

चलती बाइक पर लाइव वीडियो युवक की लाइफ का आखिरी वीडियो साबित हुआ

Thu, 19 Mar 2020 02:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 02:54 AM IST
विज्ञापन
Live video on a moving bike turns out to be the last video of a young man's life
चलती बाइक पर लाइव वीडियो युवक की लाइफ का आखिरी वीडियो साबित हुआ
विज्ञापन

मेरठ। चलती बाइक पर लाइव वीडियो एक युवक की लाइफ का आखिरी वीडियो साबित हुआ। हादसे में उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार माधवपुरम निवासी रोहित पुत्र धर्म सिंह मंगलवार शाम अपने दोस्त गगन पुत्र सुनील निवासी इंदिरानगर के साथ एक पार्टी में गया था। रात करीब डेढ़ बजे पार्टी से लौटते वक्त बाइक की पिछली सीट पर बैठे गगन ने मोबाइल निकालकर लाइव वीडियो बनाना शुरू कर दिया। बाइक की रफ्तार थोड़ी तेज थी। बताया गया कि बागपत अड्डा चौराहे के निकट अचानक रोहित का बाइक से नियंत्रण खो गया और दोनों तेज रफ्तार के साथ सामने शराब की दुकान में जा घुसे। सिर जमीन से टकराने के कारण दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। गश्त कर रही फैंटम पुलिस ने तत्काल कंट्रोल रूम को सूचना दी और दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने गगन को मृत घोषित कर दिया। परिजनों को हादसे की सूचना मिली तो कोहराम मच गया। वहीं, रोहित का उपचार शुरू कराया गया। सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम न कराने का लिखित आग्रह किया था, जिसके बाद शव उन्हें सौंप दिया गया। दूसरे युवक की हालत गंभीर बनी है।

दूसरा हादसा टीपीनगर थाना क्षेत्र के कताई मिल के निकट हुआ। परतापुर कांशी निवासी विमल प्रकाश पुत्र ननवा सिंह देर रात कहीं से घर लौट रहे थे। तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों ने अज्ञात चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed