फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Listed the achievements of Modi government in 12 years

Meerut News: मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाई

Fri, 05 Jun 2026 07:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 07:26 PM IST
विज्ञापन
Listed the achievements of Modi government in 12 years
फलावदा। कस्बे के अटल चौक पर स्थित भाजपा कार्यालय पर शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। संचालन मंडल महामंत्री अजय शर्मा ने किया।
विज्ञापन

बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा के जिला अध्यक्ष हरवीर पाल, जिला उपाध्यक्ष आशीष प्रताप सिंह और मंडल अध्यक्ष प्रताप बैंसला ने संयुक्त रूप से किया। जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भूला शमशान घाट, कान्हा गोशाला, मंदिर परिसरों में पौधरोपण किया। मंडल प्रवासी सुशील चौहान, पंकज सिंह, मंडल उपाध्यक्ष प्रशांत चौधरी, भाजपा नेता सुभाष प्रधान, व्यापारी नेता अश्वनी बिशनोई, कृष्ण गोपाल, राजपाल बिशनोई, मंडल महामंत्री राजकुमार सैनी, मनोज जाटव, मोनू देवा पाल, रविंद्र सैनी, मास्टर अरुण बिशनोई और बंटी शर्मा, पृथ्वी सैनी आदि लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed