फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   List of two thousand people prepared in anticipation of breach of peace

और पूर्व प्रधानों को मुचलका पाबंद किया

Sat, 23 Jan 2021 12:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
List of two thousand people prepared in anticipation of breach of peace
शांति भंग की आशंका में दो हजार लोगों की लिस्ट तैयार
विज्ञापन

जानीखुर्द। पंचायत चुनाव के लिए प्रशासनिक तैयारियां तेज हैं। वहीं पुलिस ने भी शांतिपूर्ण ढंगसे चुनाव करवाने के लिए कमर कस ली है। जानी थाना पुलिस ने क्षेत्र के गांवों के वर्तमान और पूर्व ग्राम प्रधानों को मुचलके में पाबंद किया है। वहीं अन्य करीब दो हजार लोगों को शांतिभंग की आशंका में पाबंद करने के लिए सूची तैयार की है।

पंचायत चुनाव की तारीख अभी तक शासन से तय नहीं हुई है। लेकिन पुलिस अभी से पंचायत चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न करवाने लिए तैयारियों में जुट गई है। जिन लोगों द्वारा चुनाव में बवाल करने की आशंका है, उन्हें मुचलके में पाबंद किया जा रहा है। जानी थाना पुलिस ने ब्लॉक के 42 गांवों के वर्तमान और पूर्व ग्राम प्रधानों को शांति भंग के तहत पाबंद किया है। हिस्ट्रीशीटर बदमाशों की निगरानी भी तेज कर दी है। दूसरी ओर पुलिस ने ग्राम चौकीदारों को निर्देशित किया है कि वह गांवों में होने वाले छोटे-छोटे विवादों की भी सूचना तुरंत पुलिस को दें। जानी थाना प्रभारी के अनुसार जानी पुलिस ने क्षेत्र के गांवों के करीब दो हजार लोगों को शांति भंग की आशंका में मुचलका पाबंद करने के लिए सूची बनाई है। जिसमें पूर्व में चुनाव लड़ चुके और वर्तमान में चुनाव लड़ने के दावेदार भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed