{"_id":"5fd287fc8ebc3e3b8c4ea562","slug":"list-of-students-entered-in-b-p-ed-city-news-mrt514884092","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीपीएड-एमपीएड में प्रवेश के छात्र-छात्राओं की सूची जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीपीएड-एमपीएड में प्रवेश के छात्र-छात्राओं की सूची जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूजी में ऑफरलेटर जमा करने की आज अंतिम तिथि, कल पीजी में रजिस्ट्रेशन बंद
मेरठ। सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में बीपीएड-एमपीएड में प्रवेश के लिए शारीरिक दक्षता में पास हुए छात्र-छात्राओं की सूची विवि ने जारी कर दी है। 24 दिसंबर तक सूची में शामिल छात्र-छात्राएं कॉलेज में एडमिशन ले सकते हैं। शारीरिक दक्षता में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं की सूची विवि ने वेबसाइट पर अपलोड की है। यूजी कोर्सों में ऑफर लेटर कॉलेजों में जमा करने की अंतिम तिथि शुक्रवार है। शनिवार को पीजी में रजिस्ट्रेशन भी बंद हो जाएंगे।
बीपीएड और एमपीएड में प्रवेश के लिए विवि प्रशासन सभी कॉलेजों को एडमिशन के संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। स्पष्ट कहा गया है कि विवि द्वारा जारी की गई सूची के अलावा कोई एडमिशन नहीं होगा। बिना शारीरिक परीक्षा में शामिल हुए छात्र-छात्राएं एडमिशन नहीं ले सकते हैं। यूजी में रजिस्ट्रेशन विवि बंद कर चुका है। अंतिम मेरिट से एडमिशन को बृहस्पतिवार से ऑफर लेटर कॉलेज में जमा किए गए। पीजी कोर्सों में रजिस्ट्रेशन की शनिवार को अंतिम तिथि है, इसके बाद विवि मेरिट जारी करेगा।
मेरठ कॉलेज में ऑनलाइन जमा करें ऑफर लेटर
मेरठ कॉलेज में स्नातक प्रथम वर्ष बीकॉम, बीए, बीएससी में रिक्त स्थानों पर प्रवेश के लिए तृतीय ओपन मेरिट मेरठ कॉलेज की वेबसाइट www.meerutcollege.edu.in पर जाकर ऑनलाइन एडमिशन पर क्लिक करें। इसके बाद आवेदन थर्ड ओपन मेरिट पर क्लिक करके पूरा विवरण भर दें। इसके बाद मेरठ कॉलेज का नया ऑफर लैटर अनिवार्य रूप से अपलोड कर दें और सबमिट कर दें। यह ऑफर लेटर केवल शुक्रवार की रात आठ बजे तक जमा किए जाएंगे।
विज्ञापन
13 दिसंबर को वरीयता सूची तैयार कर शाम पांच बजे घोषित की जाएगी। इसके प्रवेश 14 और 15 दिसंबर की शाम तीन बजे मे ऑनलाइन जमा किए जाएंगे। जिन छात्र-छात्राओं का प्रवेश शुल्क शाम तीन बजे तक जमा होगा केवल उन्हीं प्रवेशों का संज्ञान लिया जाएगा। यदि 15 दिसंबर को प्रवेश होने के बाद भी सीटें खाली रहती हैं तो 15 की शाम छह बजे तक रिक्त स्थानों के सापेक्ष एक प्रतीक्षा सूची घोषित की जाएगी। इसके प्रवेश 16 दिसंबर की शाम चार बजे तक किए जाएंगे।