फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Liquor shop partner booked for Rs 44.22 lakh fraud

Meerut News: शराब की दुकान के पार्टनर पर लगाया 44.22 लाख धोखाधड़ी का केस दर्ज

Thu, 09 Oct 2025 02:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Liquor shop partner booked for Rs 44.22 lakh fraud
मेरठ। रेलवे रोड थाने पर पीड़ित नरेश राठौर ने देशी शराब के ठेके में पार्टनर राजीव जायसवाल पर 44.22 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया। पीड़ित का आरोप है कि रुपये मांगने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने एसपी सिटी से मामले की शिकायत की तो पुलिस ने जांच के बाद मंगलवार को धोखाधड़ी का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

केसरगंज के मकबरा घोसियान निवासी नरेश राठौर ने केस दर्ज कराते हुए बताया कि उन्होंने राजीव जायसवाल निवासी बागपत रोड के साथ मिलकर होरामनगर थाना ब्रह्मपुरी में 2019 में पार्टनरशिप में एक देशी शराब का ठेका लिया था। पहले वर्ष पीड़ित ने 26.51 लाख रुपये का निवेश किया था तो 2022 तक मुनाफा मिला था। इस दौरान 56.95 लाख रुपये की राशि पार्टनरशिप में जमा हो गई थी। इसमें कुछ रुपये समय-समय पर आरोपी वापस कर रहा था। नरेश का आरोप है कि 2023 से पार्टनर ने कोई हिसाब नहीं दिया। हिसाब मांगने पर आरोपी टाल-मटोल करता रहा। पीड़ित को धोखाधड़ी का एहसास हुआ तो दुकान पर जाने का प्रयास किया, लेकिन राजीव ने उनको वहां भी नहीं जाने दिया। विरोध करने पर गाली-गलौज करता है। नरेश ने आरोपी से रुपये वापस मांगे तो अंजाम भुगतने की धमकी दी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed