{"_id":"695ad6ff18fe729cc20672bd","slug":"link-road-work-complete-traffic-begin-to-run-meerut-news-c-14-1-mrt1050-1072548-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: लिंक रोड बनकर तैयार, लोगों ने शुरू कर दिया आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: लिंक रोड बनकर तैयार, लोगों ने शुरू कर दिया आवागमन
विज्ञापन
मेरठ। रेलवे रोड को बागपत रोड से जोड़ने वाला 825 मीटर लंबा लिंक रोड रविवार को बनकर तैयार हो गई। निर्माण कार्य के कारण मार्ग को पूरी तरह बंद किया गया था। इसका औपचारिक उद्घाटन हुए बिना रविवार को दोपहर बाद लोगों ने दोनों छोर से बेरिकेडिंग हटा दी। बीच में लगाई गई सील की पट्टिका हटा दी और आवागमन शुरू कर दिया। इस मार्ग के शुरू होने से 38 कॉलोनियों के ढाई लाख लोगों को फायदा होगा।
लिंक रोड के लिए करीब ढाई दशक से इस मार्ग को खोलने की मांग की जा रही थी। अभी लोगों को फुटबाल चौराहा, दिल्ली रोड होते हुए करीब कई किमी. का लंबा सफर तय करना पड़ता है। वहीं दिल्ली रोड पर हर समय लगने वाले भीषण जाम के कारण लोगों को भारी परेशानी होती थी। सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूली बच्चों को होती थी। हालांकि अभी ठंड के कारण स्कूलों की छुट्टी से थोड़ी राहत है। निर्माणदायी संस्था लोक निर्माण विभाग की ओर से लिंक रोड के दोनों छोर पर बेरिकेडिंग और सील की पट्टी लगाकर मार्ग बंद कर दिया था।
सेना के भवनों की ओर से दीवार निर्माण का काम पूरा होने के बाद रविवार दोपहर में पूरी तरह काली सड़क बना दी गई। तारकोल कंक्रीट की काली सड़क का निर्माण पूरा होने के साथ ही दोपहर बाद लोगों ने खुद ही बेरिकेडिंग हटा दी। इसके अलावा यातायात रोकने के लिए लगाई गई सीलिंग की पट्टी भी उखाड़ दी। इसके बाद इस मार्ग पर आवागमन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
सुरक्षा के लिए लगेंगे हाईट गेज और सीसीटीवी
लोनिवि के अधिकारियों के मुताबिक भारी वाहनों का प्रवेश मार्ग पर रोकने के लिए हाईट गेज मार्ग के दोनों छोर पर लगाए जाएंगे। दूसरी ओर इस मार्ग पर नेडा के सहयोग से सांसद निधि से 44 सोलर लाइट लगाई जाएंगी। सीसीटीवी के जरिए निगरानी की जाएगी। रविवार को दोपहर बाद से देर रात तक मार्ग पर चौपहिया और दोपहिया वाहन सरपट दौड़ते रहे।