फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Link Road will construct of 7 metre besides plot of hospital

लिंक रोड : अस्पताल के बराबर वाले प्लॉट पर पहले फेज में बनेगी सात मीटर चौड़ी सड़क

Fri, 29 Aug 2025 06:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 06:04 PM IST
विज्ञापन
Link Road will construct of 7 metre besides plot of hospital
आशीर्वाद अस्पताल के बराबर वाले इस प्लॉट से निकलेगी लिंक रोड
- आशीर्वाद अस्पताल को सोमवार तक दिखाना होगा नक्शा
विज्ञापन

- अवैध संचालन के बारे में सीएमओ, अग्निशमन विभाग को मेडा लिखेगा पत्र
माई सिटी रिपोर्टर

मेरठ। बागपत रोड को रेलवे रोड से जोड़ने वाली लिंक रोड के लिए आशीर्वाद अस्पताल के बराबर वाले भूखंड पर सात मीटर चौड़ी सड़क पहले फेज में बनेगी। भूखंड स्वामी की ओर से जमीन देने के लिए सहमति दे दी गई है। अब मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू करेगा। वहीं] बिना मानचित्र संचालित किए जा रहे आशीर्वाद अस्पताल प्रबंधन को दो सितंबर तक नक्शा दिखाने के लिए नोटिस जारी कर दिया गया है।
आशीर्वाद अस्पताल के प्रदीप बंसल, दीपेंद्र कुमार बंसल व प्रवेश गुप्ता को यह नोटिस जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि जोन सी के तहत करीब 350 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में अस्पताल का निर्माण करीब 40 साल पुराना है। मेडा से बिना मानचित्र स्वीकृत कराए अस्पताल का संचालन हो रहा है। इसके लिए दो सितंबर तक का समय देते हुए स्वीकृत नक्शा एवं अन्य दस्तावेज दिखाने को कहा गया है। सक्षम तथा प्रवर्तन अधिकारी निकेता सिंह की ओर से भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि अगर दस्तावेज नहीं दिखाए जाते तो 50 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

तय समय में अस्पताल की ओर से दस्तावेज नहीं पेश किए जाते तो अवैध अस्पताल को बंद कराने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी और अग्निशमन विभाग को पत्र लिखा जाएगा। बराबर वाले भूखंड स्वामी ने जमीन देने को स्वीकृति दे दी है। पहले फेज में इसी प्लॉट पर करीब सात मीटर सड़क का निर्माण कर मार्ग खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच साल पहले किया गया था चालान
मेडा के अधिकारियों के मुताबिक आशीर्वाद अस्पताल का 21 दिसंबर 2020 को चालान किया गया था। दो दिन बाद कारण बताओ नोटिस भी जारी हुआ। 31 दिसंबर को सुनवाई होनी थी। इस पर 28 दिसंबर को ही अस्पताल प्रबंधन की ओर से दस्तावेज रखे गए, लेकिन अस्पताल के नक्शे को लेकर कोई प्रपत्र नहीं दिया गया। इसके बाद एक अक्तूबर 2021 की तिथि सुनवाई को निर्धारित हुई। कई नोटिस देने के बावजूद जवाब नहीं दिया गया। इसके चलते 30 नवंबर 2022 को ध्वस्तीकरण के आदेश पारित हुए। अब तीन महीने पहले रिंग रोड के लिए जमीन देने पर अस्पताल प्रबंधन ने सहमति दी और 15 अगस्त तक स्वयं निर्माण ध्वस्त करने को भी कहा, लेकिन अभी तक एक ईंट भी नहीं हटाई गई। -संजय कुमार मीना, उपाध्यक्ष मेडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article