{"_id":"68e6d05e6cc804249a0f539a","slug":"link-road-the-sale-deed-will-be-done-today-a-board-has-been-put-up-in-the-plot-meerut-news-c-14-1-mrt1005-997265-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिंक रोड : आज होगा बैनामा, प्लॉट में लगाया बोर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिंक रोड : आज होगा बैनामा, प्लॉट में लगाया बोर्ड
विज्ञापन
मेरठ। रेलवे रोड को बागपत रोड से जोड़ने वाली लिंक रोड की समस्या का आज समाधान हो जाएगा। सर्वर चालू रहा तो प्लॉट स्वामी की ओर से मेडा के पक्ष में रजिस्ट्री कर दी जाएगी। इसके बाद प्लाट की जमीन पर लिंक मार्ग का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। हालांकि प्लॉट की रजिस्ट्री का काम बुधवार को होना था, लेकिन सर्वर डाउन होने के कारण बृहस्पतिवार के लिए टल गया।
दरअसल, लिंक रोड की मांग के लिए लगातार क्षेत्रीय लोग आंदोलन कर रहे हैं। 30 सितंबर को भी इस मार्ग के निर्माण को लेकर 35 कॉलोनी के लोगों ने धरना प्रदर्शन किया था। उस समय राज्यसभा सांसद डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने उनके बीच पहुंचकर मार्ग का जल्द निर्माण कराकर उसे चालू कराने का आश्वासन दिया था। बुधवार को लिंक मार्ग के बीच में आए प्लाॅट की रजिस्ट्री होनी थी, लेकिन सर्वर डाउन हो गया। इससे यह कार्य बृहस्पतिवार के लिए टल गया।
मेडा उपाध्यक्ष संजय कुमार मीना ने बताया कि अस्पताल के बराबर वाले प्लॉट से पहले फेज में 7 मीटर चौड़ा रास्ता बनाया जाना है। इसके लिए बुधवार को सर्वर डाउन होने के कारण रजिस्ट्री प्रक्रिया बृहस्पतिवार को पूरी कराई जाएगी। प्राधिकरण ने अपने स्वामित्व का बोर्ड भूखंड पर लगा दिया है। उन्होंने बताया कि आशीर्वाद अस्पताल के मुआवजे के लिए सर्किल रेट में बदलाव के कारण दोबारा मूल्यांकन किया गया। पहले जहां यह 65 लाख रुपये था तो अब यह बढ़कर 95 लाख रुपये हो गया है। अस्पताल के मालिक डा. प्रदीप बंसल की ओर से लिंक रोड के रास्ते में आ रहे अस्पताल के हिस्से को तोड़ने के लिए 10 सितंबर का समय लिया गया है। मुआवजा देने के बाद दूसरे फेज में अस्पताल वाले हिस्से से सात मीटर चौड़ा मार्ग निकाला जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --