फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Link Road: MP asked for land from Defense Minister, got assurance

Meerut News: लिंक रोडः सांसद ने रक्षा मंत्री से मांगी भूमि, मिला आश्वासन

Wed, 05 Apr 2023 02:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 05 Apr 2023 02:24 AM IST
विज्ञापन
Link Road: MP asked for land from Defense Minister, got assurance
मेरठ। बागपत-रेलवे रोड लिंक मार्ग के लिए न्यूनतम वार्षिक लाइसेंस फीस के आधार पर सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मिलकर जमीन देने की मांग की है। रक्षामंंत्री ने उनको जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

बागपत रोड को रेलवे रोड से जोड़ने के लिए लंबे समय से मांग की जा रही है। इस लिंक मार्ग के बनने के बाद लोगों को रेलवे रोड से बागपत रोड पर जाने के लिए लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। इसके लिए कई बार प्रयास हो चुके हैं और स्थानीय निवासियों, व्यापारियों और विभिन्न दलों के नेताओं द्वारा जोरदार मांग के साथ ही अपने-अपने स्तर पर कोशिश कर चुके हैं लेकिन हर बार सभी के प्रयास विफल होते रहे हैं।
विज्ञापन

सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मिलकर उन्हें बताया है कि ईक्वल वेल्यू इंफ्रास्ट्रक्चर (ईवीआई) की धनराशि 26 करोड़ 14 लाख 95 हजार 157 रुपये देने में मेडा ने असमर्थता जताई है। ऐसे में न्यूनतम लाइसेंस फीस के आधार पर भूमि उपलब्ध कराई जाए। सांसद के मुताबिक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस मामले में जल्द कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है। सांसद का मानना है कि जल्द ही रक्षा मंत्रालय से लिंक मार्ग के लिए मेडा को उसकी शर्त पर जमीन मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
काॅरिडोर निर्माण है प्रस्तावित
मेडा की ओर से यह लिंक मार्ग कुल 800 मीटर लंबा बनाया जाना है, जो बागपत रोड पर ट्रांसपोर्ट नगर के मुख्य गेट के सामने से खुलेगा और रेलवे रोड पर जैन मंदिर के पास जुड़ेगा। 12 मीटर चौड़ा यह लिंक मार्ग कॉरिडोर के रूप में विकसित किया जाना प्रस्तावित है। बागपत रोड पर इस मार्ग को खोलने के लिए आड़े आ रहीं दो आंशिक संपत्तियों का अधिग्रहण किया जाएगा। मार्ग में बनी सीवर लाइन को भी हटाया जाएगा। इसी के साथ करीब सौ पेड़ों को काटने के लिए वन विभाग से अनुमति ली जाएगी। इसके निर्माण में अनुमानित खर्च करीब 12 करोड़ आएगा। मार्ग बनाने के लिए मेडा ने पहले ही सेना द्वारा जमीन की बताई कीमत से देने पर असहमति जता दी थी। इसके चलते ही फिलहाल लिंक रोड निर्माण की कसरत पूरी तरह से रुकी हुई है।

000

पहले वाजपेयी भी कर चुके प्रयास
लंबे समय से चली आ रही बागपत-रेलवे रोड लिंक मार्ग की मांग पूरी करने के लिए पहले राज्यसभा सदस्य लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने अपनी कोशिश से इसके लिए रक्षा मंत्रालय से जमीन के लिए आदेश जारी कराया था और दावा किया था कि जनवरी 2023 में लिंक मार्ग बन जाएगा। उनकी इस घोषणा के बाद रक्षा संपदा अधिकारी और मेडा अफसरों की सक्रियता से यह अनुमान लगा जा रहा था कि अब यह लिंक मार्ग बन जाएगा लेकिन बाद में यह सक्रियता बंद हो गई थी। अब इस पर सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कसरत शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed