फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Like normal, now disabled players will get incentive

सामान्य की तरह अब दिव्यांग खिलाड़ियों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

Wed, 14 Oct 2020 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Like normal, now disabled players will get incentive
सामान्य की तरह अब दिव्यांग खिलाड़ियों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि
विज्ञापन

- खेल विभाग ने सभी मंडलीय कार्यालयों को दिव्यांगों के लिए जारी किए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। अब सामान्य खिलाड़ियों की तहर दिव्यांगों को भी प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। खेल विभाग ने सभी मंडलीय कार्यालयों को दिव्यांगों के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं।
मेरठ के दिव्यांग खिलाड़ियों ने पिछले साल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए नई खेल नीति बनाने की मांग को लेकर डेढ़ सप्ताह भूख हड़ताल की थी। वहीं, कॉमनवेल्थ खेलों के पदक विजेता कंकरखेड़ा निवासी सचिन चौधरी धरने पर बैठे थे। उसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

दया पर नहीं हक से जाएंगे स्टेडियम
अंतरराष्ट्रीय पैरा पावर लिफ्टर सचिन चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जो आश्वासन दिया था उसे मंगलवार को पूरा कर दिया है। उन्होंने कहा कि अब दया से नहीं स्टेडियम में हक से जाएंगे। पैरा एथलीट रवि कुमार ने फैसले पर खुशी जताई है। अंतराष्ट्रीय पैरा प्रदीप यादव ने कहा कि अब सामान्य खिलाड़ियों की तरह सुविधाएं मिलेंगी तो खिलाड़ी पदक लाने के लिए मेहनत करेंगे। अंतरराष्ट्रीय एथलीट फातिमा खातून का कहना है कि फैसले से दिव्यांगता में जी रहे प्रतिभावान खिलाड़ी हौसले से खेल सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ ऐसी होगी खेल नीति
- सामान्य खिलाड़ियों की भांति ही सभी सुविधाएं दिव्यांग खिलाड़ियों को दी जाएंगी।
- सामान्य खेल संघों को दी जाने वाली समस्त सुविधाएं ही दिव्यांगजन खेल संघों को दी जाएंगी।
- मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय चैंपियनशिप में पदक विजेता खिलाड़ियों व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त पैरा ओलंपिक गेम्स, पैरा विश्व कप में पदक विजेता दिव्यांग खिलाड़ियों को नियमानुसार पुरस्कार राशि प्रदान की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed