फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Like metro, travel in city buses will also be cashless

Meerut News: मेट्रो की भांति सिटी बसों में भी सफर होगा कैशलेस

Thu, 09 Nov 2023 02:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Nov 2023 02:31 AM IST
विज्ञापन
Like metro, travel in city buses will also be cashless
मेरठ। महानगर में चल रहीं इलेक्ट्रिक बसों में भी मेट्रो की तरह कार्ड से डिजिटल पेमेंट कर यात्रा की जाए सकेगी। बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे मेरठ सिटी ट्रांसपोर्ट लिमिटेड की अध्यक्ष मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे. इलेक्ट्रिक बसों में सफर के लिए वन यूपी-वन कार्ड जारी करेंगी। इस कार्ड से यात्री कैशलेस यात्रा करेंगे। साथ ही कार्ड से टिकट पर 10 प्रतिशत छूट का भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

मेरठ महानगर बस सेवा के अंतर्गत फिलहाल 50 बसें इलेक्ट्रिक चल रही हैं। इसके अलावा 96 बसें सीएनजी की और आठ बसें वोल्वो की है। बस सेवा महानगर के अलावा मोदीपुरम, किठौर, सरधना, हस्तिनापुर, मोदीनगर तक संचालित है। इलेक्ट्रिक बसों में सफर करने के लिए बृहस्पतिवार को वन यूपी-वन कार्ड जारी होगा। एआरएम सिटी विपिन सक्सेना ने बताया कि इस कार्ड से काेई भी यात्री प्रदेश भर में किसी भी शहर में इलेक्ट्रिक बस सेवा में सफर कर सकता है। हर बार टिकट पर 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी। परिचालक ही कार्ड उपलब्ध करा देगा और कार्ड रिचार्ज भी परिचालक ही करेगा। पहली बार 100 रुपये में कार्ड बनेगा। इसके बाद 50 रुपये का भी रिचार्ज हो सकता है।
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed