फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Life imprisonment for eight convicts in the murder of two brothers in Sanauta

सनौता में दो भाइयों की हत्या में आठ दोषियों को उम्रकैद

Wed, 01 Jun 2022 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Life imprisonment for eight convicts in the murder of two brothers in Sanauta
सनौता में दो भाइयों की हत्या में आठ दोषियों को उम्रकैद
विज्ञापन

मेरठ। फलावदा के सनौता गांव में भाई मुंशाद और दिलशाद की हत्या के मामले में पांच साल बाद मंगलवार आठ दोषियों को उम्रकैद की सजा हो गई है। न्यायालय अपर जिला जज (कोर्ट संख्या 15) हर्ष अग्रवाल ने दोषियों को उम्रकैद के साथ 8-8 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। सजा होने के बाद पीड़ित परिवार बोला-अब इंसाफ मिल गया।
एडीजीसी क्रिमनल मुकेश कुमार मित्तल ने बताया कि फलावदा के सनौता गांव में 14 सितंबर 2017 को पंचायती जमीन पर गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद में इन दोनों भाइयों की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में वादी कलीम ने फलावदा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि मुंशाद और दिलशाद कार से गांव आ रहे थे। घर के पास पहुंचे तो पंचायती भवन सनौता में खाली पड़ी जगह पर कार खड़ी की तो इस पर वहां धर्मवीर पुत्र दरियाव, अशोक पुत्र दरियाव, दरियाव पुत्र राम सिंह, गुलफाम, रवि पुत्र धर्मवीर, मदन पुत्र दुर्गा, शाहिद पुत्र यासीन और आसिफ पुत्र जगदीश सहित अन्य लोग पहुंचे। इन्होंने लोगों से विवाद हो गया। आरोप था कि इन्होंने मुंशाद और दिलशाद पर अंधाधुंध फायरिंग की। बाद में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

इसी मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से वादी सहित कुल 9 गवाह अदालत में पेश किए गए। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद सभी आठ आरोपियों को दोहरे हत्याकांड का दोषी करार दिया। मंगलवार को अदालत ने इन दोषियों को उम्रकैद और 8-8 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed