फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Life being lost in the treatment of corona by tantra

कोरोना काल में ब्रह्मपुरी-लिसाड़ी गेट में तांत्रिकों ने फैलाया जाल

Fri, 04 Jun 2021 02:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 02:33 AM IST
विज्ञापन
Life being lost in the treatment of corona by tantra
तंत्र-मंत्र से कोरोना के इलाज के फेर में जा रही जान
विज्ञापन

मेरठ। कोरोना संक्रमण के बीच ब्रह्मपुरी और लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्रों में तांत्रिकों ने जाल फैला दिया है। तांत्रिक तंत्र-मंत्र के जरिए कोरोना को खत्म करने का दावा कर रहे हैं। इस बीच कई लोगों की जान चली गई। पीड़ित परिवार के लोगों ने पुलिस से शिकायत की है। अब पुलिस की टीमें ऐसे तांत्रिकों को चिह्नित करने का प्रयास कर रही हैं।
कुछ मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण से मुक्ति दिलाने का दावा करते हुए तांत्रिक लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। इससे इन क्षेत्रों में मौत का आंकड़ा बढ़ा। लेकिन कोरोना की जांच और पुष्टि नहीं होने के कारण सरकारी रिकॉर्ड में नहीं आ सका। इसका खुलासा ब्रह्मपुरी व लिसाड़ीगेट थाने में शिकायत करने वाले लोगों ने किया है। शिकायतों में कहा गया है कि इन क्षेत्रों में अधिकांश लोग मास्क तक नहीं लगा रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक घनी आबादी में 20 अधिक लोगों की मौत हो गई है। शिकायत के बाद पुलिस का दावा है कि तांत्रिकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

तंत्र-मंत्र के जरिए लोगों को फंसाने वाले तांत्रिकों की धरपकड़ के लिए अभियान चलेगा। पुलिस ने तांत्रिकों की जानकारी जुटाना भी शुरू कर दी है। कोरोना काल में 24 घंटे पुलिस की सेवा तत्पर है। लोग किसी के बहकावे में भी न आए, शिकायत हो तो तुरंत पुलिस से करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनीत भटनागर, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed