फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   letter sent to PM Narendra Modi about situation of daughter and DGP asks Meerut police for report

पीएम मोदी को भेजी चिट्ठी, ...असहनीय है बिटिया की पीड़ा, डीजीपी ने मेरठ पुलिस से मांगी रिपोर्ट

Fri, 24 Aug 2018 11:08 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 24 Aug 2018 11:08 AM IST
विज्ञापन
letter sent to PM Narendra Modi about situation of daughter and DGP asks Meerut police for report
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला

जिंदगी और मौत से जूझ रही मेरठ की बिटिया के लिए इंसाफ की मांग दिल्ली तक पहुंच गई है। आम जनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी भेजकर बिटिया का दर्द बयां किया है। जनमानस में पनपते आक्रोश को लेकर हाकिम भी चिंतित हैं। वहीं, डीजीपी यूपी ने इसके प्रकरण की पूरी रिपोर्ट मेरठ पुलिस से मांगी है। पुलिस का दावा कि बिटिया के मामले में ठोस कार्रवाई हुई है। पांचों नामजद आरोपी पुलिस जेल भेज चुकी है। छठवें आरोपी की अभी जानकारी नहीं है। हालांकि, उसकी तलाश जारी है -

विज्ञापन

डीजीपी ने मेरठ पुलिस से मांगी रिपोर्ट

सरधना में छेड़छाड़ के विरोध में 14 साल की छात्रा को घर में घुसकर जलाने का मामला तूल पकड़ने लगा है। लखनऊ के बाद अब इसकी गूंज दिल्ली तक पहुंच गई। बृहस्पतिवार को लोगों ने बिटिया को इंसाफ दिलाने की मांग करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी भेजी। चिट्ठी में लिखा कि दरिंदों को जल्द से जल्द सजा दिलाने के लिए इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलवाए जाए। मामला लखनऊ व दिल्ली तक पहुंचने पर डीजीपी ने मेरठ पुलिस से इस प्रकरण की रिपोर्ट तलब कर ली। 

पुलिस अधिकारियों ने जवाब भेजा कि मुख्य आरोपी समेत पांच लोगों को जेल भेजा गया है। हर स्तर से जांच कराई जा रही है। दरिंदों के खिलाफ पुलिस ठोस कार्रवाई कर रही है। पुलिस फरार एक आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस उसको भी जल्द गिरफ्तार कर जेल भेज देगी। सभी आरोपियों के खिलाफ मजबूत चार्जशीट तैयार की जा रही है। जल्द ही उसको कोर्ट में पेश करेंगे। 

वहीं, पुलिस अधिकारियों ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल पहुंचकर डॉक्टरों से बात की। कहा कि छात्रा के इलाज में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि छात्रा की हालत और जनाक्रोश को लेकर सरकार चिंतित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैंपस में छात्रों ने बनाई मानव श्रंखला

letter sent to PM Narendra Modi about situation of daughter and DGP asks Meerut police for report
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला

छेड़छाड़ के विरोध में सरधना में छात्रा को जलाने के प्रकरण में बृहस्पतिवार को चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी कैंपस में छात्र-छात्राओं ने मानव शृंखला बनाकर छात्रा के लिए इंसाफ मांगा। सेंट्रल लाइब्रेरी के बाहर एकत्र हुए छात्र-छात्राओं ने घटना पर विरोध जताते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त से कार्रवाई किए जाने की मांग की। छात्रों ने कहा कि इस तरह की घटना बेहद शर्मसार करने वाली है।

इस दौरान छात्रों ने हाथों में पोस्टर और पंफलेट लहराए। कहा कि ऐसा कृत्य समाज के कुरूप चेहरे को उजागर करता है। प्रशासन को ऐसा करने वालों के खिलाफ ऐसी सख्ती करनी चाहिए कि भविष्य में कोई ऐसा करने की सोच न सके। छात्राओं ने लड़कियों के साथ होने वाले अपराध पर कानून में बदलाव की मांग की। इस मौके पर सपा नेता अतुल प्रधान, विपिन भड़ाना, योगेश मोरल, अनमोल प्रधान, आदेश प्रधान, अतुल भड़ाना, सुमित लोहिया, यतेंद्र खेड़ी, अंशुल आदि मौजूद रहे। 

पुलिस नहीं कर रही उचित कार्रवाई
अखिल भरतीय भ्रष्टाचार उन्मूलन परिषद के पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल जिला अधिकारी से मिला। जिलाध्यक्ष गिरीश शर्मा ने कहा कि सरधना में छात्रा को जलाने के मामले में पुलिस सही कार्रवाई नही कर रही है। इस दौरान ताराचंद गोयल, सतवीर त्यागी, जगदीश शर्मा, अमन खीरी, प्रवीन शर्मा, संगीता जहां, रेशमा आदि मौजूद रहे। वहीं, सपा के युवा नेता सलीम सिद्दीकी के आवास पर छात्रा की सलामती के लिये दुआ की गयी। सलीम ने कहा कि आरोपियों पर पुलिस सख्त कार्रवाई करे। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed