फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Leopard terror in Sanota, Forest Department sets up cage and camera

Meerut News: सनौता में तेंदुए की दहशत, वन विभाग ने लगाया पिंजरा व कैमरा

Sat, 11 Apr 2026 08:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 08:28 PM IST
विज्ञापन
Leopard terror in Sanota, Forest Department sets up cage and camera
सनौता में तेंदुए कीसु सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम स्रोत विभाग
संवाद समाचार एजेंसी
विज्ञापन


हस्तिनापुर (मेरठ)। फलावदा के गांव सनौता में तेंदुए की मौजूदगी की सूचना से ग्रामीण भयभीत हो गए हैं। सूचना मिलते ही हस्तिनापुर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पड़ताल की।
वन क्षेत्राधिकारी खुशबू उपाध्याय ने बताया कि शुक्रवार रात कब्रिस्तान क्षेत्र के आसपास तेंदुए के देखे जाने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया। ग्रामीणों द्वारा उपलब्ध कराए गए वीडियो और मौके पर मिले साक्ष्यों के आधार पर तेंदुए की उपस्थिति की पुष्टि की गई। इसके बाद वन विभाग ने बिना देरी किए संवेदनशील स्थानों की पहचान कर निगरानी बढ़ा दी। तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने के लिए पिंजरा (केज ट्रैप) और कैमरा ट्रैप भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने टीम के साथ क्षेत्र का गहन निरीक्षण भी किया। इस दौरान तेंदुए के पग चिह्न खेतों की ओर जाते हुए मिले, जिससे उसकी आवाजाही का मार्ग चिह्नित किया गया। उसी आधार पर उपयुक्त स्थान पर पिंजरा स्थापित कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। लोगों से अपील की गई है कि रात में अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें, घरों के आसपास पर्याप्त रोशनी रखें, खेतों या सुनसान स्थानों पर अकेले न जाएं और पशुओं को खुले में न छोड़ें। तेंदुए के दिखने पर भीड़ एकत्र न होने देने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है। फिलहाल वन विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में निगरानी कर रही है और ग्रामीणों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा विभागीय निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

सनौता में तेंदुए कीसु सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम स्रोत विभाग

सनौता में तेंदुए कीसु सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम स्रोत विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed