फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Leopard spotted again in Batavali forest; farmers in a state of panic.

Meerut News: बटावली के जंगल में फिर दिखा तेंदुआ, दहशत में किसान

Mon, 20 Jul 2026 09:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 09:04 PM IST
विज्ञापन
Leopard spotted again in Batavali forest; farmers in a state of panic.
बहसूमा। बटावली के जंगल में नलकूप के पास तेंदुए की फोटो सूत्र इंस्ट्राग्राम पर वायरल
- नलकूप के पास दिखने का दावा, वीडियो वायरल, वन विभाग ने सूचना से किया इन्कार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बहसूमा। थाना क्षेत्र के गांव बटावली के जंगल में सोमवार सुबह तेंदुआ दिखाई देने का दावा किए जाने के बाद किसानों में दहशत फैल गई। गांव निवासी किसान शीलू पुत्र हरेंद्र ने बताया कि वह सुबह खेत पर चारा लेने गए थे। नलकूप के पास उनकी नजर एक तेंदुए पर पड़ी। उन्होंने मोबाइल से उसका वीडियो बनाया और गांव लौटकर ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी।
सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन वहां कुछ नहीं दिखा। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग को सूचना देने के बावजूद काफी देर तक कोई टीम मौके पर नहीं पहुंची। इससे किसानों में नाराजगी है। उनका कहना है कि क्षेत्र में लगातार तेंदुए की मौजूदगी की आशंका के बावजूद विभाग गंभीरता नहीं दिखा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि दो दिन पहले हंसापुर के जंगल में भी तेंदुआ दिखाई देने की बात सामने आई थी, लेकिन वन विभाग ने उसे डॉग फैमिली के पंजों के निशान बताते हुए तेंदुए की पुष्टि से इन्कार कर दिया था। उन्होंने शाहपुर, बटावली और आसपास के जंगलों में तत्काल निगरानी बढ़ाने, कांबिंग अभियान चलाने और आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन रेंजर खुशबू ने बताया कि विभाग को बटावली में तेंदुआ दिखाई देने की आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। सूचना मिलने पर टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।

बहसूमा। बटावली के जंगल में नलकूप के पास तेंदुए की फोटो सूत्र इंस्ट्राग्राम पर वायरल

बहसूमा। बटावली के जंगल में नलकूप के पास तेंदुए की फोटो सूत्र इंस्ट्राग्राम पर वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed