फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Leopard found dead in the garden

बाग में मृत अवस्था में गुलदार मिला

Sat, 12 Jul 2025 12:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 12 Jul 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Leopard found dead in the garden
हल्दौर के गांव बल्दिया के पास मिले गुलदार के शव को देखते वन अ​धिकारी व जमा भीड़। स्रोत वन विभाग
हल्दौर (बिजनौर)। शुक्रवार को मुरादाबाद-बिजनौर स्टेट हाईवे पर एक पेट्रोल पंप के पास से होकर बल्दिया की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थित श्याम बाग के निकट मैदान पर कुछ युवक क्रिकेट खेलने पहुंचे। इस दौरान उन्हें आसपास दुर्गंध महसूस हुई। जब वे दुर्गंध के स्रोत की ओर बढ़े तो उन्होंने एक गुलदार को मृत अवस्था में पड़ा देखा।
विज्ञापन

युवकों ने ग्रामीणों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों की सूचना पाकर वन रेंजर महेश गौतम, वन दरोगा मदनपाल और योगेंद्र कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने गुलदार के शव का निरीक्षण किया और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वन रेंजर महेश गौतम ने बताया कि मृत गुलदार नर था और उसकी उम्र करीब तीन साल के आसपास थी। प्रारंभिक जांच में उसकी मौत प्राकृतिक कारणों से प्रतीत हो रही है। वह मादा गुलदार की तलाश में भटक गया था और किसी कारणवश उसकी मृत्यु हो गई। हालांकि, वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed