फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Leopard entered the house and attacked mother and daughter

गुलदार ने घर में घुसकर मां-बेटी पर किया हमला

Tue, 13 May 2025 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Tue, 13 May 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Leopard entered the house and attacked mother and daughter
हड़ के गांव केहरिपुर में गुलदार के हमले में घायल युवती। स्रोत ग्रामीण
रेहड़ (बिजनौर)। सोमवार की दोपहर साढ़े तीन बजे गांव केहरिपुर में गुलदार ने घर में काम कर रही मां-बेटी पर हमला कर घायल कर दिया। दोनों को पीएचसी कासमपुरगढ़ी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

रेहड़ थाना क्षेत्र के गांव केहरिपुर में ईंट भट्ठे के पास रहने वाले बलविंदर सिंह ने बताया की सोमवार को वह खेत पर गए थे। दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे उनकी पत्नी परमजीत कौर तथा बेटी सिमरनजीत कौर घर के आंगन में कपड़े धो रहीं थीं। तभी गुलदार और सिमरनजीत पर हमला कर दिया। मां ने उसे बचाने का प्रयास किया तो उस पर भी हमला कर दिया। चिल्लाने की आवाज सुनकर आए ग्रामीणों को देख गुलदार जंगल की ओर भाग गया। ग्रामीण लखविंदर, सलिंदर, मुख्तियार, लाडी, बंटी आदि ने बताया कि गुलदार नारायणवाला में तीन लोगों पर हमला कर चुका है। इसके बावजूद वन विभाग गुलदार को लेकर गंभीर नहीं है।
विज्ञापन

रेंजर अंकिता किशोर ने बताया कि टीम को मौके पर भेजा गया है। कांबिंग कराई जा रही है। जल्द ही घटना स्थल के समीप पिंजरा लगवाया जाएगा। ग्रामीणों को सचेत रहने को कहा गया है।

हड़ के गांव केहरिपुर में गुलदार के हमले में घायल युवती। स्रोत ग्रामीण

हड़ के गांव केहरिपुर में गुलदार के हमले में घायल युवती। स्रोत ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed