फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Leopard caught in Haryana, patrolling continues in UP

Meerut News: हरियाणा में पकड़ा गया तेंदुआ, यूपी में गश्त जारी

Mon, 17 Jun 2024 02:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 17 Jun 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
Leopard caught in Haryana, patrolling continues in UP
कैराना के मंडावर में बच्ची का शिकार करने वाला तेंदुआ पकडा गया पानीपत के गंाव भैसवाल में-इंटरनेट
कैराना (शामली)। हरियाणा के जनपद पानीपत से सटे गांव भैंसवाल में आदमखोर तेंदुए के पकड़े जाने की सूचना है। आशंका जताई जा रही है कि हरियाणा में पकड़े गए तेंदुए ने ही मंडावर में बच्ची की जान ली थी। इसके बाद भी वन विभाग द्वारा खादर क्षेत्र में गश्त की जा रही है।
विज्ञापन


पिछले रविवार की रात गांव मंडावर में आदमखोर तेंदुए ने चार वर्षीय बच्ची अंशा को अपना शिकार बना लिया था। जिसके बाद ग्रामीणों में तेंदुए की दहशत बन गई थी। वन विभाग द्वारा ड्रोन के द्वारा भी तेंदुए की तलाश की जा रहा थी। इसके अलावा जंगल में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगाया गया था। वही तीन दिन पहले तेंदुए द्वारा यमुना नदी पार करके पानीपत करनाल तक पहुंचने की सूचनाएं आ रही थी। रविवार को पानीपत से सटे गांव भैसवाल में वन विभाग द्वारा तेंदुए को पकडे़ जाने की सूचना है। जिसके चलते ग्रामीणों को राहत मिली है। जबकि वन विभाग की टीम अभी भी क्षेत्र में गश्त कर रही है। वन क्षेत्राधिकारी कृष्ण कांत ने बताया कि पानीपत में तेंदुआ पकड़ा गया है। आशंका है कि शायद पकड़े गए तेंदुए ने ही मंडावर में बच्ची की जान ली थी। फिर भी सुरक्षा के लिए गश्त जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed