फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lekhpals staged a sit-in protest in tehsils

तहसीलों में लेखपालों ने दिया धरना

Tue, 15 Jul 2025 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Tue, 15 Jul 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Lekhpals staged a sit-in protest in tehsils
चांदपुर तहसील परिसर में हापुड़ में लेखपाल के साथ घटित घटना के विरोध में सांकेतिक धरने पर प्रदर्
बिजनौर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने प्रांतीय आह्वान पर जिले की सभी तहसीलों में लेखपालों ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम अधिकारियों को एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने हापुड़ में डीएम के दमनात्मक व्यवहार एवं उत्पीड़नात्मक कार्रवाई से तनावग्रस्त लेखपाल की मृत्यु की घटना में प्रभावी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बिजनौर तहसील में सभी लेखपाल धरने पर रहे। इस दौरान उन्होंने हापुड़ के मृतक लेखपाल सुभाष मीणा के आश्रितों को आर्थिक सहायता प्रदान करने, मृतक आश्रितों को योग्यता अनुसार सरकारी सेवा में नियुक्ति दिलाने, जांच रिपोर्ट शीघ्र प्राप्त कर दोषियों के खिलाफ करने, सभी अधिकारियों को अधीनस्थ के साथ मानवीय एवं सम्मानजनक व्यवहार करने की मांग की। पदाधिकारियों ने ज्ञापन नायब तहसीलदार राजकुमार को सौंपा।
विज्ञापन

इस मौके पर अध्यक्ष ईश्वर सिंह, सचिव विनेश कुमार, प्रदीप शर्मा, रविंद्र शर्मा, हर्ष तोमर, दीपक शर्मा, पवन कुमार आदि मौजूद रहे।
चांदपुर तहसील में लेखपालों ने तहसील परिसर में सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर एसडीएम नितिन तेवतिया को दिया। इस मौके पर संघ के तहसील अध्यक्ष अमित तोमर, सचिव अरुण कुमार, उपाध्यक्ष अंकित कुमार, जिला कोषाध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता, मोहित चौहान, रीता देवी, जयदेव नवानी, मोहित यादव, शिवम यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नजीबाबाद तहसील में भी प्रांतीय आह्वान पर शाखा अध्यक्ष विजय चौधरी, लेशवंत सिंह, रवि कुमार, अभिषेक द्विवेदी, शैलजा मनु के नेतृत्व में लेखपालों ने सोमवार को कार्य से विरत रहते हुए तहसील में धरना दिया। जयकुमार, आलोक कुमार, सुनीता मीणा, मोनिका गुले, नुरेन अली, सागर कुमार, अनुज कुमार, अभिषेक द्विवेदी मौजूद रहे।

धामपुर में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को तहसील में प्रदर्शन कर धरना दिया। जिला अध्यक्ष ब्रह्म सिंह रवि की अध्यक्षता में इस मौके पर एसडीएम रीतू रानी को ज्ञापन सौंपा। अशोक कुमार तहसील अध्यक्ष, प्रवीण नागर सचिव, प्रदीप तालियान, अंजली त्यागी, आशीष त्यागी, छतरपाल सिंह, प्रभात चौधरी, राजदीप सिंह रहे। राजस्व निरीक्षक संघ भी धरना-प्रदर्शन में शामिल हुआ।

चांदपुर तहसील परिसर में हापुड़ में लेखपाल के साथ घटित घटना के विरोध में सांकेतिक धरने पर प्रदर्

चांदपुर तहसील परिसर में हापुड़ में लेखपाल के साथ घटित घटना के विरोध में सांकेतिक धरने पर प्रदर्

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed