फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lawyers in 22 districts of Uttar Pradesh will abstain from judicial work today.

Meerut News: पउप्र के 22 जिलों में अधिवक्ता आज न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे

Wed, 16 Sep 2026 01:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Lawyers in 22 districts of Uttar Pradesh will abstain from judicial work today.
अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ
विज्ञापन

--------------
कानपुर में लिए गए निर्णय को लेकर अधिवक्ताओं की होगी आज आमसभा
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 22 जिलों में अधिवक्ता आज न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे।मेरठ बार एसोसिएशन के अधिवक्ता कानपुर महासम्मेलन के निर्णयों पर रणनीति बनाने के लिए आमसभा करेंगे। यह बैठक पंडित नानक चंद सभागार में होगी।
मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुज कुमार शर्मा और महामंत्री परवेज आलम ने इसकी जानकारी दी। कानपुर में दो दिन का महासम्मेलन हुआ था। इसमें एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाई कोर्ट बेंच की स्थापना जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर निर्णय लिए गए थे। इन निर्णयों पर आगे की रणनीति तय करने के लिए आज बुधवार को आमसभा बुलाई गई है। मेरठ बार एसोसिएशन ने 18 अधिवक्ताओं की चार टीमें बनाई हैं। ये टीमें कचहरी में न्यायिक कार्य न करने की निगरानी करेंगी। यदि कोई अधिवक्ता न्यायिक कार्य करता पाया गया तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

महामंत्री परवेज आलम ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी 22 जिले आज न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। यह निर्णय कानपुर महासम्मेलन में लिया गया था। अधिवक्ताओं की यह हड़ताल महत्वपूर्ण मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए है। इसमें एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट और हाई कोर्ट बेंच की मांग प्रमुख है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed