{"_id":"6542bff345c787d41006b2c8","slug":"lawyer-sitting-on-hunger-strike-burnt-effigy-meerut-news-c-72-1-smrt1017-7840-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: भूख हड़ताल पर बैठे वकील, पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: भूख हड़ताल पर बैठे वकील, पुतला फूंका
विज्ञापन
मेरठ। प्रदेश के जिलों में ई-फाइलिंग सेंटर खोले जाने के प्रस्ताव पर हाईकोर्ट की रोक के मामले में बुधवार को मेरठ बार एसोसिएशन और जिला बार एसोसिएशन की अगुवाई में अधिवक्ता भूख हड़ताल पर बैठ गए। इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन का पुतला भी फूंका। बुधवार को प्रदर्शन के बाद बृहस्पतिवार से वकील अपने काम पर लौट आएंगे।
बुधवार को वकील कचहरी स्थित प्याऊ चौपले पर एकत्र हुए फिर भूख हड़ताल पर बैठ गए। धरना प्रदर्शन करते हुए अधिवक्ताओं ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित पूरे प्रदेश की जनता को सस्ता सुलभ और त्वरित न्याय मिलने में इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के प्रभाव में आकर मुख्य न्यायाधीश द्वारा ई-फाइलिंग पर रोक लगाने के निर्णय को जनता के साथ अन्याय बताया। अधिवक्ताओं ने इस निर्णय के विरुद्ध सुप्रीम कोर्ट के संज्ञान में सभी तथ्य लाए जाने के विचार रखे। मौके पर मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कुंवरपाल शर्मा, महामंत्री विनोद कुमार चौधरी, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शिवदत्त जोशी, महामंत्री विमल तोमर सहित अशोक कुमार शर्मा, राजेंद्र सिंह जानी, जितेंद्र सिंह बना, सतीश कुमार शर्मा, सुधीर पवार, अवधेश बिहारी सक्सेना, बृजपाल दबथुआ, अशोक पंडित, ब्रह्मपाल सिंह, अनिल वर्मा, सरताज आलम गाजी, भूख हड़ताल पर रहे ।
-- -- -- -- -- -- -
पूरे देश में स्थापित होने हैं ई-फाइलिंग केंद्र
राज्यसभा सांसद डा लक्ष्मीकांत वाजपेई का कहना है कि ई-फाइलिंग का निर्णय उत्तर प्रदेश सरकार का नहीं है सारे देश में ई फाइलिंग केंद्र स्थापित होने जा रहे हैं। हड़ताल समाप्त करने और अपने काम पर पुनः लौटने पर सभी वकीलों का आभार व्यक्त किया।