फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lawyer accused of assault in court

Meerut News: कचहरी में अधिवक्ता पर हमले का आरोप

Sun, 19 Apr 2026 02:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Lawyer accused of assault in court
मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में कचहरी परिसर में शनिवार रात अधिवक्ता देवेंद्र शर्मा पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। हमले में चोट लगने से अधिवक्ता घायल हो गए। अधिवक्ता ने यह आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस जांच में जुट गई है। कचहरी स्थित महात्मा गांधी लाॅ चैंबर में अधिवक्ता देवेंद्र बैठते है। देवेंद्र ने बताया कि वह रात नौ बजे घर जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दाैरान कुछ युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। अधिवक्ता ने चेन व अंगूठी लूटने का भी आरोप लगाया। अधिवक्ता के अनुसार एक युवक ने उनके ऊपर फायरिंग करते हुए उनके वाहन में तोड़फोड़ भी की है। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed