फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lavi booked as Rahul, held hostage in Bijnor's Swayamvar Mandap

Meerut News: राहुल बनकर लवी ने की बुकिंग, बिजनौर के स्वयंवर मंडप में रखा बंधक

Thu, 12 Dec 2024 01:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 01:31 PM IST
विज्ञापन
Lavi booked as Rahul, held hostage in Bijnor's Swayamvar Mandap
मेरठ। अपहरणकर्ता लवी पाल उर्फ लवी चौधरी ने राहुल के नाम से अपनी फर्जी इवेंट कंपनी बना रखी है। राहुल के नाम से बुकिंग कर कॉमेडियन सुनील पाल को मुंबई से दिल्ली बुलाया। दिल्ली एयरपोर्ट से सुनील को कार में बैठाया। दिल्ली में ही जैन शिकंजी पर नाश्ता कराया और फिर बिजनौर स्थित स्वयंवर मंडप में बंधक बनाकर रखा। यह कहानी अपहरण करने वाले मुख्य आरोपी अर्जुन कर्णवाल, आजिम और सैनुद्दीन उर्फ सैफू ने पुलिस को बताई है। अन्य पांच आरोपी के परिजनों को पुलिस ने हिरासत में ले रखा है।
विज्ञापन

अभिनेता मुश्ताक खान और कॉमेडियन सुनील पाल के अपहरण कर फिरौती करने वाले बिजनौर के बदमाशों की पोल खुल गई है। पुलिस सूत्र ने मंगलवार को बताया था कि मुख्य आरोपी लवी पाल और अर्जुन कर्णवाल को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को पड़ताल की गई। जिसमें मेरठ पुलिस ने अपहरण के मुख्य आरोपी अर्जुन कर्णवाल और बिजनौर पुलिस द्वारा आरोपी आजिम और सैफू को पकड़ने की पुष्टि हुई है। फर्जी इवेंट कंपनी में आठ बदमाश हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी अर्जुन कर्णवाल, आजिम और सैफू ने बताया कि सुनील पाल के बैंक खाते में बुकिंग के नाम पर ऑनलाइन रकम आरोपी लवी पाल ने डाली थी। लवी ने राहुल के नाम से फर्जी इवेंट कंपनी बना रखी थी। राहुल बनकर ही सुनील पाल से फोन पर बात की थी। सुनील पाल का अपहरण करने और फिरौती वसूलने में बिजनौर की नई बस्ती निवासी लवी पाल, अर्जुन कर्णवाल, अजीम और सैनुद्दीन उर्फ सैफू सहित अन्य शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



मेरठ पुलिस ने मुंबई में डाला डेरा
मेरठ पुलिस की एक टीम मुंबई पहुंच गई है। सुनील पाल से पुलिस ने संपर्क किया, लेकिन उन्होंने एक कार्यक्रम में होना बताया है। सुनील पाल से घटनाक्रम की जानकारी लेने और उनके बयान लेने के लिए अभी मेरठ पुलिस मुंबई में ही डेरा डाले हुए है। पुलिस का कहना है कि सुनील पाल ही घटना की सही जानकारी देंगे। सुनील पाल की सोशल मीडिया पर वायरल हो रही अलग अलग दो ऑडियो ने पुलिस को असमंजस में डाला है। फरार अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस उनके करीबियों से संपर्क साध रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed