फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Launch of the 'Sambhav Abhiyan' in Jani

Meerut News: जानी में संभव अभियान का शुभारंभ

Wed, 01 Jul 2026 08:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 08:50 PM IST
विज्ञापन
Launch of the 'Sambhav Abhiyan' in Jani
नीखुर्द। जानी ब्लॉक में सम्भव अभियान 6.0 में बच्चों को कपड़े और फल देते ब्लॉक प्रमुख फोटो ब्लॉक
जानीखुर्द। विकास खंड जानी में बुधवार को स्वास्थ्य और पोषण जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए त्रैमासिक संभव अभियान 6.0 का शुभारंभ किया गया। अध्यक्षता जानी खुर्द के ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी ने की। बच्चों का अन्नप्राशन और गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कराई गई। विशिष्ट अतिथि खंड विकास अधिकारी मुकेश कुमार उपस्थित रहे। जुलाई से सितंबर तक चलने वाले इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जून में पंजीकृत सभी कुपोषित बच्चों और गर्भवती व धात्री माताओं को स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से उचित चिकित्सीय एवं पोषण प्रबंधन देना है। बाल विकास परियोजना अधिकारी इन्द्राज कमल बैसला पांडेय के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में जागरूकता रैली निकाली गई तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा रेसिपी और टीएलएम की सुंदर प्रदर्शनी लगाई गई। कार्यक्रम में नीतू शर्मा, निर्मला, बादली, सपना, शिवांगी और सोनिया सहित आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed