फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Last rites of two youths killed in road accident performed

Meerut News: सड़क हादसे में मरे दोनों युवकों का किया अंतिम संस्कार

Wed, 31 Dec 2025 10:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 10:15 PM IST
विज्ञापन
Last rites of two youths killed in road accident performed
परीक्षितगढ़ (मेरठ)। मंगलवार को सड़क हादसे में मरे बाइक सवार दोनों युवकों के शव बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचे तो परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों द्वारा हादसे की तहरीर थाने में नहीं दी गई है।
विज्ञापन

जनपद प्रयागराज के गांव बड़ी बागिया निवासी आकाश (20) यहां गांव कैलीरामपुर निवासी राहुल पुत्र बबलू के घर बहन महिमा की ससुराल में मिलने आया हुआ था। आलमगिरपुर बढ़ला 8 निवासी समीर पुत्र रहीमुद्दीन (31) राहुल के मकान पर फर्नीचर का काम कर रहा था। गत मंगलवार की दोपहर परीक्षितगढ़ से बाइक पर समीर सैफी व आकाश गांव कैलीरामपुर लौट रहे थे। पराीक्षितगढ़-किठौर मार्ग गांव गांवड़ा के समीप पिकअप गाड़ी ने सामने से टक्कर मार दी थी। हादसे में दोनों बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई थी। समीर सैफी का शव पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को घर पहुंचा तो परिजनों में चीत्कार मच गई। यह देख अन्य लोगों की आंखें भी नम हो गई। पत्नी सबनूर बार-बार पति समीर को याद करते हुए बेसुध हो रही थी। मृतक के शव को गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। मृतक आकाश के शव को उसके परिजन पोस्टमार्टम के बाद प्रयागराज लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed