फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Last chance for registration in UG and LLB till 23

यूजी और एलएलबी में 23 तक रजिस्ट्रेशन का अंतिम मौका

Sun, 21 Nov 2021 01:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Last chance for registration in UG and LLB till 23
यूजी और एलएलबी में 23 तक रजिस्ट्रेशन का अंतिम मौका
विज्ञापन

मेरठ। सीसीएसयू कैंपस-कॉलेजों में यूजी कोर्सों और तीन वर्षीय एलएलबी में विवि ने रजिस्ट्रेशन का अंतिम मौका दिया है। 21 से 23 नवंबर तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किए जा सकेंगे। 22 और 23 नवंबर को छात्र-छात्राएं ऑफरलेटर कॉलेजों में जमा करेंगे। 24 से 26 नवंबर तक एडमिशन होंगे।
प्रवेश समन्वयक प्रो. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि यह अंतिम मौका दिया गया है। इसके बाद एडमिशन प्रक्रिया बंद हो जाएगी। यूजी कोर्सों में बीपीएड, बीपीईएस, बीएससी फिजिकल एजुकेशन एवं हेल्थ एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स को छोड़कर बाकी सभी कोर्सों एवं एलएलबी में सोमवार से 23 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन किए जा सकते हैं। 22 और 23 नवंबर को छात्र अपनी लॉगइन आईडी से खाली बिना कॉलेज का नाम लिखा ऑफरलेटर डाउनलोड करेंगे। जिन कॉलेजों में खाली सीटें हैं वहां पर पेंसिल से कॉलेज-कोर्स का नाम लिखकर जमा करेंगे। ऑफरलेटर की स्टूडेंट कॉपी प्राप्त कर लें। इसके बाद कॉलेज मेरिट बनाकर 24 से 26 नवंबर तक एडमिशन करेंगे। प्रो. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि इसके बाद कोई एडमिशन नहीं होंगे। जिन छात्रों ने पहले से रजिस्ट्रेशन कर रखे हैं, वे अपनी लॉगइन आईडी से ऑफरलेटर डाउनलोड कर कॉलेजों में जमा करके मेरिट में नाम आने पर एडमिशन ले सकेंगे।
विज्ञापन

कॉलेजों में मनाया जाएगा साइबर जागरूकता दिवस
मेरठ। विवि ने सभी कॉलेजों को निर्देश जारी किए हैं कि हर महीने 25 तारीख तक साइबर जागरूकता दिवस मनाया जाएगा। इसमें सेमिनार, पोस्टर बनाने, स्लोगन, राइटिंग और लघु कथाओं का आयोजन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

23 नवंबर को होंगी फ्रेंच एंड रशियन लैंग्वेज की परीक्षाएं
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस में संचालित फ्रेंच एंड रशियन लैंग्वेज कोर्सों की परीक्षाएं 23 नवंबर को होंगी। परीक्षा कार्यक्रम विवि की वेबसाइट पर देखा जा सकता है।

विवि में 23 और 26 को कार्यक्रम
मेरठ। अमृत महोत्सव के तहत सीसीएसयू विवि में 23 नवंबर को विभिन्न विभागों में बहवकिल्पीय प्रतियोगिता होगा। 26 नवंबर को सीसीएसयू के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में सुबह साढ़े 10 बजे से एक बजे तक लोक कलाकर ब्रहमपाल नागर द्वारा रागिनी गायन प्रस्तुति और प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed