{"_id":"6aa96f69623c42ae3006de3e","slug":"large-snake-slithers-into-a-scooter-chaos-ensues-in-the-colony-meerut-news-c-76-1-smrt1039-108769-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: स्कूटी में घुसा बड़ा सांप, कॉलोनी में मचा अफरा तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: स्कूटी में घुसा बड़ा सांप, कॉलोनी में मचा अफरा तफरी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। जनता कॉलोनी में सोमवार देर रात उस समय अफरा तफरी मच गई, जब एक युवक के मकान के बाहर खड़ी स्कूटी में बड़ा सांप घुस गया। सांप को स्कूटी में घुसते देख युवक ने तुरंत आसपास के लोगों को जानकारी दी। इसके बाद काफी देर तक कॉलोनी के लोग सांप को बाहर निकालने का प्रयास करते रहे, लेकिन वह स्कूटी से बाहर नहीं निकला।
कॉलोनी निवासी आदेश के मकान के बाहर स्कूटी खड़ी थी। इसी दौरान उन्होंने एक बड़े सांप को स्कूटी के अंदर घुसते हुए देख लिया। उन्होंने तुरंत स्कूटी को देखने का प्रयास किया, लेकिन सांप अंदर ही छिपा रहा। लोगों ने स्कूटी को हिलाकर और अलग-अलग हिस्सों में तलाश कर सांप को निकालने की कोशिश की, मगर सफलता नहीं मिली। इसके बाद आदेश स्कूटी को पावली फाटक के पास जंगल के किनारे खड़ी करके छोड़ आए।
उनका कहना था कि स्कूटी खड़ी रहने पर सांप खुद बाहर निकलकर जंगल की ओर चला जाएगा। घटना के बाद कॉलोनी के लोगों में काफी देर तक दहशत का माहौल रहा। कॉलोनी के आसपास जंगल और झाड़ियां होने के कारण आए दिन सांप दिखाई देते हैं। कई बार सांप घरों और आसपास के परिसर में भी पहुंच जाते हैं। लोगों ने बताया कि गनीमत रही कि आदेश ने सांप को स्कूटी में घुसते हुए देख लिया। यदि वह बिना देखे स्कूटी चलाते और सांप बाहर निकलकर उन्हें डस लेता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
-- -- --