फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Land of thirty six villages granted for Meerut-Garh highway, Tata won the bid, construction will begin soon

मेरठ-गढ़ हाईवे के लिए 36 गांवों की ली जमीन, टाटा ने लगाई बोली, जल्द शुरू होगा निर्माण

Mon, 21 Sep 2020 08:56 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 21 Sep 2020 08:56 PM IST
सार

  • एनएच मुरादाबाद के पास है इसे बनाने का जिम्मा, जल्द शुरू होगा निर्माण
  • 185 हेेक्टेयर जमीन की गई अधिग्रहण
     

विज्ञापन
Land of thirty six villages  granted for Meerut-Garh highway, Tata won the bid, construction will begin soon
मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस वे

विस्तार

मेरठ शहर में चारों तरफ हाईवे का जाल बिछाया जा रहा है। दिल्ली रोड, मवाना रोड, गढ़ रोड आदि प्रमुख मार्गों पर कार्य या तो शुरू कर दिया है या शुरू होने वाला है। वहीं, अब मेरठ से गढ़ तक लगभग 40 किमी चार लेन राष्ट्रीय राजमार्ग 709-ए को बनाने का प्लान भी लगभग तैयार है। इसके लिए 36 गांवों की जमीन अधिग्रहण की प्रकिया को पूरा कर लिया गया है। वहीं, इसे बनाने के लिए टाटा ने टेंडर के लिए बोली लगाते हुए क्वालीफाई कर लिया है।

विज्ञापन


इस हाईवे के लिए सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने भी केंद्रीय परिवहन एवं भूतल मंत्री नितिन गडकरी से जल्द कार्य शुरू कराने की मांग की थी। जिसके बाद अब पेड़ों की छंटाई का कार्य भी जल्द शुरू होने वाला है। अभी मेरठ से गढ़ तक सड़क की चौड़ाई बेहद कम है। इस मार्ग से लखनऊ जाने वाले वाहन काफी संख्या में गुजरते हैं। जिससे मार्ग पर जाम लग जाता है।
विज्ञापन


अब इस मार्ग को मेरठ-बुलंदशहर हाईवे की तर्ज पर बनाए जाने की योजना है। जिस तरह मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर फफूंडा, खरखौदा आदि को बाईपास कर दिया गया। वहीं, यहां भी मेरठ इलाके के मऊखास, किठौर आदि को बाईपास करने पर प्लान तैयार किया जा रहा है। इन्हीं स्थानों पर गढ़ को जाते हुए जाम की अधिक दिक्कतें वाहनों को झेलनी पड़ती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


185 हेेक्टेयर जमीन की गई अधिग्रहण
इस हाईवे को फोर-लेन करने के लिए 185 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया गया है। वहीं, एनएच मुरादाबाद के अधिकारियों का कहना है कि 90 प्रतिशत जमीन को कब्जा लेने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed