फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Land deed made by deception

धोखे से जमीन का कराया बैनामा

Tue, 01 Dec 2020 01:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 01:41 AM IST
विज्ञापन
Land deed made by deception
धोखे से जमीन का कराया बैनामा
विज्ञापन

दौराला। भरौटा गांव निवासी एक आश्रम के बाबा ने गांव के ही एक व्यक्ति पर धोखे से जमीन का बैनामा कराने का आरोप लगाया है। जानकारी मिलने के बाद पीड़ित ने मामला कोर्ट में डाल दिया। कोर्ट में मामला विचारधीन होने के बाद भी जमीन पर जबरन निर्माण कार्य कराया जा रहा है। शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

भरौटा गांव निवासी गजेंद्र ने बताया कि कुछ साल पहले उन्होंने गांव के ही एक व्यक्ति से एक लाख रुपये ब्याज पर लिए थे। आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने धोखे से इकरार की जगह उनसे उनके आश्रम व गोशाला की जमीन का बैनामा करा लिया। पैसे देने के बाद जब वह इकरार को खत्म करने पहुंचे तो उन्हें जमीन के बैनामे की जानकारी हुई। जिस पर उन्होंने पुलिस, तहसील दिवस व उच्चाधिकारियों से शिकायत की। परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने मामला कोर्ट में डाल दिया। वर्तमान में मामला कोर्ट में विचाराधीन है, लेकिन व्यक्ति जबरन दीवार बनाने में लगा है। मामले की जानकारी पुलिस को दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इससे क्षुब्ध गजेंद्र ने गांव व सकौती के बाजार में भूमाफियाओं द्वारा उसके आश्रम व गोशाला की जमीन पर कब्जा करने के पोस्टर चस्पा करा दिए। पोस्टर चस्पा देख मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। सीओ दौराला संजीव दीक्षित का कहना है कि उनके संज्ञान में मामला नहीं है। मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed