फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lakhs of rupees are being spent in collecting garbage, Safai Karamchari Sangh raises voice

Meerut News: कूड़ा एकत्र करने में हो रहा लाखों का खेल, सफाई कर्मचारी संघ ने उठाई आवाज

Mon, 03 Nov 2025 05:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 05:59 PM IST
विज्ञापन
Lakhs of rupees are being spent in collecting garbage, Safai Karamchari Sangh raises voice
पालिका प्रशासन पर घोटाले और कर्मचारियों के शोषण के गंभीर आरोप लगाए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। नगर पालिका में कूड़ा कलेक्शन के नाम पर हर माह लाखों रुपये के घोटाले का आरोप लगाते हुए उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ ने सोमवार को तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया और अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। संघ ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों का जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
संघ के जिलाध्यक्ष विक्की पार्चा के नेतृत्व में पहुंचे सफाई कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि पालिका पिछले 15 वर्षों से आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों का पीएफ पूर्ण रूप से जमा नहीं करा रही है। ठेकेदार द्वारा पीएफ में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की जा रही है जिसकी जांच की मांग की गई। कर्मचारियों ने बताया कि वेतन से प्रतिमाह 300 रुपये स्वास्थ्य बीमा के लिए काटे जा रहे हैं लेकिन अब तक किसी को भी उसका लाभ नहीं मिला।
विज्ञापन

वहीं, दो माह पूर्व ईओ के आदेश पर नियुक्त 14 सफाई कर्मचारियों को बिना नोटिस हटा दिया गया और वेतन भी नहीं दिया गया, जिन्हें पुनः सेवा में बहाल करने की मांग की गई। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि कई सफाईकर्मियों को ब्रेक लॉक में रखकर कार्यालयों में बैठा दिया गया है जिससे बाकी कर्मचारियों पर काम का बोझ बढ़ गया है। वहीं घर-घर से एकत्रित कूड़े से खाद बनाकर हर माह करीब ढाई लाख रुपये की आमदनी होनी चाहिए लेकिन पालिका कोष में यह राशि नहीं पहुंच रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि ठेकेदार पालिका से पांच लाख रुपये वसूलता है, जबकि मात्र 10 हजार रुपये की रसीद दिखाता है। संघ ने इसे कूड़ा कलेक्शन में बड़ा घोटाला बताते हुए इसकी उच्चस्तरीय जांच की मांग की।

संघ का आरोप यह भी रहा कि 35 सफाई कर्मचारियों को अधिकारियों की साठगांठ के तहत कार्यालयों में बैठाकर रखा गया है, जबकि मैदान में सफाई व्यवस्था चरमरा रही है। संघ पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि यदि जल्द उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वह आंदोलन और धरना-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed