फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lakhimpur voilence: Opposition parties burnt effigies of the state government in Meerut, calling the government dictator

लखीमपुर घटना का हर तरफ विरोध: विपक्षी दलों ने मेरठ में फूंके प्रदेश सरकार के पुतले, सरकार को तानाशाह बताया 

Mon, 04 Oct 2021 03:45 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 04 Oct 2021 03:45 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी में हुई घटना के विरोध में जगह-जगह आक्रोश फैल गया है। सोमवार को मेरठ व आसपास के सभी जिलों में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन
Lakhimpur voilence: Opposition parties burnt effigies of the state government in Meerut, calling the government dictator
प्रदेश सरकार का पुतला जलाते कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी की घटना के विरोध में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता आज किसानों के समर्थन में सड़कों पर उतर आए। मेरठ व आसपास के सभी जिलों में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले गई, जबकि कई जिलों में पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुद गिरफ्तारी दी। 

विज्ञापन


मेरठ में समाजवादी पार्टी के नेता अतुल जयवीर सिंह गुलाम मोहम्मद योगेश वर्मा आदि को कमिश्नरी पर ही प्रदर्शन करने पहुंचे। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। सपा नेता व कार्यकर्ताओं ने सरकार को तानाशाह बताया। धरना प्रदर्शन के दौरान पुलिस और सपा समर्थकों में धक्का मुक्की, खींचतान और जमकर नोंकझोंक भी हुई।   
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने में पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर, सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह और आदिल चौधरी आदि कलेक्ट्रेट से गिरफ्तार किए गए। सपा नेता अतुल प्रधान जयवीर सिंह गुलाम मोहम्मद योगेश वर्मा आदि को कमिश्नरी पर ही प्रदर्शन कर रहे हैं। इनके अलावा आप कार्यकर्ताओं ने भी कमिश्नरी पर प्रदर्शन किया। इनके अलावा आप कार्यकर्ताओं ने भी कमिश्नरी पर प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: फूटा किसानों का गुस्सा: मेरठ व आसपास के जिलों में आक्रोश का केंद्र बना कलक्ट्रेट, देखें तस्वीरें 

Lakhimpur voilence: Opposition parties burnt effigies of the state government in Meerut, calling the government dictator
प्रदेश सरकार का पुतला जलाते कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

प्रसपा कार्यकर्ता सड़क पर बैठे, केंद्रीय राज्य मंत्री का पुतला फूंका 
लखीमपुर खीरी में हुई घटना के विरोध में जगह-जगह आक्रोश फैल गया है। सोमवार की दोपहर में बसपा के प्रदेश सचिव शशि पिंटू राणा के नेतृत्व में कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए मोदीपुरम चेक पोस्ट पर फ्लाईओवर के नीचे पहुंचे और वहां पर केंद्रीय राज्य मंत्री का पुतला फूंका और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हाईवे पर ही बैठ गए।

करीब 10 मिनट तक वह हाईवे पर ही बैठे रहे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। इस बीच चौकी से 10 मीटर दूरी पर धरने पर बैठे बसपा कार्यकर्ताओं को उठाने के लिए मोदीपुरम चौकी इंचार्ज के साथ मौके पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं को उठाकर हाईवे को सुचारू कराया। 

इसके बाद प्रसपा कार्यकर्ता मोदीपुरम चौकी के बाहर ही धरने पर बैठ गए। प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और किसानों के साथ हुई इस घटना को कड़े शब्दों में निंदा की। 

शशि पिंटू का कहना है कि योगी सरकार तानाशाही चला रही है। किसानों पर जुल्म हो रहा है, कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मंत्री के बेटे ने गाड़ी चला कर किसानों की हत्या की है। उस पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और मंत्री का तत्काल इस्तीफा होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed