{"_id":"61aa81d7aa9826087b062eba","slug":"lady-hanged-after-slapped-by-husband-meerut-news-mrt5674860108","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाना बनाने को लेकर हुआ विवाद, महिला ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाना बनाने को लेकर हुआ विवाद, महिला ने फांसी लगाकर जान दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति ने मारा थप्पड़ तो फंदे पर झूल गई महिला
मेरठ। रजबन में पति ने कहासुनी के बाद थप्पड़ मार दिया तो महिला ने अपने बच्चों के सामने ही फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दिल्ली की रहने वाली साधना यादव (30) की शादी 2012 में रजबन बड़ा बाजार जुबली गंज निवासी आशाराम से हुई थी।
आशाराम सदर में एक बड़े शापिंग सेंटर में सेल्समैन है। शुक्रवार सुबह खाना बनाने को लेकर पत्नी से आशाराम का विवाद हो गया। इसके बाद आशाराम ने थप्पड़ मार दिया। इससे क्षुब्ध होकर साधना कमरे में गई और रॉड के सहारे चुन्नी से फंदा लगाकर जान दे दी। पड़ोस की महिला ने सदर बाजार पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने आकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साधना की एक बेटी और दो बेटे हैं। पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था। इंस्पेक्टर देव सिंह रावत ने बताया कि पति से पूछताछ की तो उसने कहा कि कहासुनी होती रहती थी, लेकिन वह इतना बड़ा कदम उठा लेगी, पता नहीं था। वह अब पछता रहा है। तहरीर आने के बाद पति पर आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
बच्चों ने बचाया शोर, मां लटक गई
साधना ने अपने बच्चों के सामने ही फांसी लगाई। बच्चों ने शोर मचाया दिया कि मां लटक गई...। इसके बाद परिजन दौड़े।