फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ladkio ne maari baaji

लड़कियों ने मारी बाजी, हर स्कूल में रहीं अव्वल  

Tue, 15 May 2018 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 15 May 2018 01:42 AM IST
विज्ञापन
ladkio ne maari baaji
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) के परीक्षा परिणामों में इस वर्ष लड़कियों ने बाजी मार ली। 2017 में लड़कों का रिजल्ट अव्वल था। लेकिन इस साल दसवीं में प्रशस्ति सर्राफ जिला टॉपर और एनसीआर में थर्ड टॉपर हैं। वंशिता गर्ग ने 98 प्रतिशत अंक लिए। दसवीं की थर्ड टॉपर में भी वृंदा तेवतिया, राशि सिंह, सौम्या बंसल ने एक साथ 97.4प्रतिशत अंक लिए हैं। 
विज्ञापन

पिछले वर्ष दसवीं के टॉप फाइव में लड़के थे, लड़कियों की एंट्री भी नहीं हुई थी। इस वर्ष पूरे रिजल्ट में लड़कियां छाई हुई हैं। दसवीं के अलावा बारहवीं के परीक्षा परिणाम में लड़कियों की कामयाबी का परचम फहरा रहा है। 12वीं में सोफिया गर्ल्स की छात्रा देव्यांशी त्यागी ने 98.5 प्रतिशत अंक लेकर जिले में दूसरा स्थान हासिल किया। 12वीं कॉमर्स में सेंट मेरीज की श्रुति शर्मा 95 प्रतिशत अंक लेकर जिले में कॉमर्स की टॉपर बनीं। कॉमर्स में जिले की सेंके ड टॉपर सोफिया गर्ल्स की शैली जैन रहीं। शैली ने 94.25 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में स्ट्रीम टॉप किया। जिले में कॉमर्स की तीसरी टॉपर स्तुति बंसल रहीं। सोफिया की छात्रा स्तुति ने 94 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में कॉमर्स में सेकेंड रैंक प्राप्त की। पिछले वर्ष साइंस, कॉमर्स के टॉपर लड़के थे इस बार कॉमर्स की टॉपर छात्राएं हैं। दसवीं के रिजल्ट पर पूरी तरह छात्राओं का कब्जा है। अन्य स्कूलों के परीक्षा परिणामों में भी छात्राओं के नाम ही बाजी है। सेंट थॉमस स्कूल में पिछले वर्ष बारहवीं में दिपांकुर कंसल, आदित्य जोशी, उमर आलम, सम्यक जैन, आयुष गुप्ता व दिव्यम अग्रवाल लड़के टॉपर रहे। इस वर्ष वृंदा अग्रवाल ने 95.5 प्रतिशत अंक लेकर साइंस टॉपर। कॉमर्स में विदुषी ने 84.5 प्रतिशत अंक लेकर थर्ड टॉपर। दसवीं में वर्णिका वशिष्ठ 93.8, दिशा बंसल 93.6 प्रतिशत अंक लेकर टॉपर बनीं है। 
विज्ञापन

ऑल सेंट्स स्कूल में भी पिछले वर्ष 12वीं में अहतीरशम सैफी, सत्यम कौशिक टॉपर थे। इस वर्ष बारहवीं में अना ऑफताब 95 प्रतिशत, जोएबा इरम 89, शीनम अंसारी 79 प्रतिशत लेकर टॉपर हैं। कॉमर्स में अरशा हयात 81 प्रतिशत लेकर टॉपर बनीं। तस्मीर खान 77.3 प्रतिशत अंक लेकर थर्ड टॉपर बनीं। दसवीं में रुचिका पांडे 95.2, खुशी शर्मा 95 प्रतिशत अंक लेकर टॉपर बनीं हैं। सेंट फ्रांसिस विद्यालय में भी इस वर्ष टॉपर बेटियां हैं। सेंट फ्रांसिस में दीक्षा अग्रवाल और शुभांगी ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुशांक के अंकों से सेंट मेरीज की हैट्रिक
सेंट मेरीज एकेडमी में 12वीं के छात्र खुशांक त्यागी ने साइंस स्ट्रीम से 98.75 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में नया रिकॉर्ड बनाया है। खुशांक के अंकों से स्कूल में साइंस स्ट्रीम में 98.75 प्रतिशत अंकों की हैट्रिक लगाई है। स्कूल में 2016 से लगातार 2017 व 2018 में टॉपर साइंस स्ट्रीम से 98.75 प्रतिशत अंक लेकर बना है। 2016 में लक्ष ने साइंस स्ट्रीम से 98.75 अंक लेकर 23 सालों का रिकॉर्ड तोड़ा था। 2017 में यशवर्द्धन तोमर ने भी साइंस स्ट्रीम से 98.75 प्रतिशत अंक लिए। इस वर्ष खुशांक भी 98.75 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। स्कूल में 1993 से अब तक का नया रिकॉर्ड 2016 में बना था। लक्ष से पहले नमन गर्ग ने 2015 में 97.50 अंक साइंस में लेकर स्कूल टॉप किया था। विज्ञान में अभी तक सबसे ज्यादा अंक 2006 में गीतक गुप्ता, 2014 में आयुष चौहान के नाम 98.2 प्रतिशत अंकों से था। आयुष ने 2006 में ऑल इंडिया में टॉप किया था। खुशांक इस वर्ष दिल्ली-एनसीआर के टॉपर्स में तीसरे स्थान पर हैं।


एनसीआर में कायम मेरठियों का जलवा
 परीक्षा परिणामों में मेरठ के छात्रों का जलवा कायम है। पिछले चार सालों से हर वर्ष मेरठ के मेधावी दिल्ली-एनसीआर के टॉपर्स की सूची में अपना नाम दर्ज कराते आ रहे हैं। हालांकि इस वर्ष मेरिट पिछले वर्षों की तुलना में डाउन हुई है। अंकों का प्रतिशत बनस्पत घटा है। लेकिन मेरठियों का जलवा टॉपर्स की सूची में बरकरार है। सोफिया गर्ल्स से प्रशस्ति सर्राफ ने दसवीं व सेंट मेरीज के छात्र खुशांक त्यागी ने बारहवीं में दिल्ली एनसीआर में थर्ड टॉपर हैं। 2015 में सेंट मेरीज के छात्र यशवर्द्धन तोमर ने दसवीं में आल इंडिया में 99 प्रतिशत अंक लेकर सेकेंड रैंक ली थी। यूपी में यशवर्द्धन फर्स्ट रैंक पर थे। 2015 में संयम गुप्ता ने बारहवीं कॉमर्स से एनसीआर में सैकेंड रैंक ली थी। हर्षित गर्ग ने एनसीआर में 98 प्रतिशत अंक लेकर तीसरी पोजिशन ली थी। ऑल इंडिया में कई सालों बाद यशवर्द्धन ने ही मेरठ की एंट्री कराई थी। 2016 में सेंट मेरीज के छात्र लक्ष अरोड़ा ने विज्ञान से 98.75 प्रतिशत अंक लेकर एनसीआर में सेकेंड टॉप किया था। लक्ष ने गणित में 100 अंक लिए। 2016 में दसवीं में सेंट मेरीज के छात्र दक्ष रस्तोगी ने 98.6 प्रतिशत अंक लेकर एनसीआर टॉप किया था। 2016 में सोफिया की श्रेया गुप्ता ने 98.4 प्रतिशत अंक लेकर एनसीआर सेकेंड टॉपर बनी थी। 2017 में एनसीआर टॉप थ्री में मेरठ के छात्रों ने दसवीं, बारहवीं में जलवा कायम किया। यशवर्द्धन तोमर ने पुन: 98.75 अंक लेकर एनसीआर सेकेंड टॉपर बनें। दसवीं में शाश्वत सक्सेना ने 98.6 प्रतिशत अंक लेकर एनसीआर सेंकेड टॉपर बने। पार्थ गिल दसवीं में एनसीआर के दूसरे व आर्यन बंसल, अर्णव उपाध्याय, सक्षम रस्तेगी एनसीआर में दसवीं कक्षा के तीसरे टॉपर बने हैं। इस वर्ष भी प्रशस्ति व खुशांक ने एनसीआर में मेरठ का नाम दर्ज किया है। लेकिन पिछले वर्षों की अपेक्षा रिजल्ट डाउन हुआ है। एनसीआर रैकिंग में केवल दो नाम हैं। दोनों ही नाम थर्ड टॉपर की सूची में हैं। जबकि पिछले वर्षों में एनसीआर के सेकेंड टॉपर और टॉपर में मेरठ क ा नाम आ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed