फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ladies special city buses will run in meerut

मेरठ में चलेंगी लेडीज स्पेशल सिटी बसें

Tue, 05 Mar 2013 01:54 PM IST
मेरठ/ब्यूरो
मेरठ/ब्यूरो Updated Tue, 05 Mar 2013 01:54 PM IST
विज्ञापन
ladies special city buses will run in meerut

महिलाओं की सुरक्षा के लिए रोडवेज ने शहर में लेडीज स्पेशल सिटी बस चलाने का फैसला कर लिया है। रोडवेज आरएम संदीप लाहा ने बताया कि मंडलायुक्त एमके नारायण के निर्देश पर शहर में कुल चार लेडीज स्पेशल बसे चलाने का फैसला किया है।

विज्ञापन


पहले चरण में दो बसों का संचालन होली के आसपास शुरू कर दिया जाएगा। लेडीज स्पेशल बसों में कंडक्टर भी महिलाओं को रखे जाने का प्रस्ताव है। इसके लिए इंटरमीडिएट विद एनसीसी बी सर्टिफिकेट धारक छात्राएं आवेदन कर सकती हैं। आवेदन की तिथि आठ मार्च रखी गई है।
विज्ञापन


लाहा ने बताया कि लेडीज स्पेशल बस मेडिकल कॉलेज से लेकर बेगमपुल तक चलाई जाएगी। जरूरत पड़ने पर इन बसों को उन रूटों पर भी चलाया जाएगा जहां स्कूल और कॉलेज ज्यादा हैं। उन्होंने बताया कि शहर में पहले से चल रही रोडवेज जेएनएनयूआरएम सिटी बसों में भी महिलाओं के लिए सीटें आरक्षित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बावजूद लेडीज स्पेशल बस चलाने की जरूरत महसूस हो रही थी। दो बसें चलाए जाने के बाद बाकी दो बसें भी जल्दी शुरू हो जाएंगी। लाहा ने बताया कि अगले महीनों में लेडीज स्पेशल बसों की संख्या को बढ़ाए जाने पर विचार भी किया जा सकता है। रोडवेज के इस फैसले का महिलाओं ने स्वागत किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed