फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Labourer found dead on cot in Meerut, suspected electrocution due to electric board contact

Meerut: मजदूर की करंट लगने से मौत की आशंका, चारपाई पर पड़ा मिला शव

Thu, 26 Jun 2025 11:05 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 26 Jun 2025 11:05 AM IST
सार

मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र में मजदूर का शव चारपाई पर पड़ा मिला। आशंका है कि बिजली के बोर्ड से करंट लगने के कारण उसकी मौत हुई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा और जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Labourer found dead on cot in Meerut, suspected electrocution due to electric board contact
मौके पर जमा भीड़ - फोटो : amarujala

विस्तार

परतापुर थाना क्षेत्र के रिठानी गांव में एक मकान में रह रहे मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शव कमरे में चारपाई पर पड़ा मिला, जबकि आसपास दुर्गंध फैल चुकी थी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

 

मृतक की पहचान 38 वर्षीय प्रेम के रूप में हुई, जो मोहकमपुर स्थित एक पंप फैक्ट्री में काम करता था। वह कुछ समय से रिठानी गांव में किराए पर रह रहा था। पुलिस के मुताबिक प्रेम शराब पीने का आदी था।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि प्रेम के बराबर के कमरे में रहने वाले एक अन्य किराएदार ने जब दुर्गंध महसूस की तो मकान मालिक को सूचना दी। मकान मालिक ने दरवाजा खोला तो प्रेम का शव चारपाई पर पड़ा मिला। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।

 

प्राथमिक जांच में पुलिस को आशंका है कि दीवार पर लगे बिजली के बोर्ड को छूने के दौरान प्रेम को करंट लगा और वह चारपाई पर गिर गया। चारपाई में करंट उतर जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed